
–अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जागृति भाग-4 कार्यक्रम में नारी शक्ति का अभिनंदन

जमशेदपुर.
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से आज तुलसी भवन के मानस कक्ष में “जागृति भाग-4” एवं ग्राहक पंचायत परिचय वर्ग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सामर्थ्य सम्मान में समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली पांच महिलाओं — सर्प रक्षक रजनी लाहेल(विषधर सर्पों से लोगों को और लोगों से सर्पों को बचाकर पर्यावरण संतुलन में योगदान)
, योग प्रशिक्षक आरती सिन्हा, नर्स पुष्पा वर्मा, शिक्षिका तारामती महतो और योग प्रशिक्षक बबीता देवी — को सम्मानित किया गया.
मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सरित किशोरी और जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह ने महिलाओं को सम्मानित किया. डॉ. किशोरी ने कहा कि “स्त्री सदैव सशक्त रही है, आवश्यकता है इस शक्ति को समाज और राष्ट्र की उन्नति हेतु समर्पित करने की.” पप्पू सिंह ने कहा कि ग्राहक पंचायत महिला आयाम के माध्यम से महिलाओं में जागरूकता और अधिकार बोध का उत्कृष्ट कार्य कर रही है.
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनी रंजन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रीति सिंह ने दिया. अतिथियों का परिचय डॉ. कल्याणी कबीर ने कराया, जबकि विषय परिचय डॉ. अनीता शर्मा ने दिया. कार्यक्रम के प्रबंधन में वी. प्रभु, शंभू जायसवाल, अंकेश भुईयां, सुकुमार, सुदीप कुमार और राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
कार्यक्रम में कई गणमान्य महिलाएँ उपस्थित थीं और नारी शक्ति, समाज सेवा एवं ग्राहक जागरूकता का यह संगम प्रेरक बन गया.
READ MORE :Jamshedpur News :ये श्याम का जादू है सर चढकर बोलेगा… सोनारी भूतनाथ मंदिर में बनारस से आये विद्धान पंडितों ने करायी पुजा



