
जमशेदपुर : सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (जमशेदपुर) और टेक 5 कम्युनिकेशंस (कोलकाता) द्वारा दो दिवसीय लघु फिल्म महोत्सव ‘शॉर्ट्स’ का शुभारंभ स्थानीय सेंटर फॉर एक्सीलेंस में हुआ. प्रथम दिन शनिवार को कुल 11 फिल्मों का प्रदर्शन हुआ. इसकी शुरुआत मूक फिल्म ‘फेट’ (निर्देशक-तथागत चौधरी) से हुई. फिल्म महोत्सव का शुभारंभ समाजसेवी रोनाल्ड डिकोस्टा व पूरोबी घोष ने किया. कल, रविवार को इसका समापन होगा. कल भी 11 फिल्में दिखाई जाएंगी. मौके पर टेक 5 कम्यूनिकेशन कोलकाता के चीफ तथा फिल्म डायरेक्टर तथागत भट्टाचार्य, एसपीपी टाटा स्टील के शादाब अहमद एवं सिद्धार्थ सेन भी मौजूद रहे. सिद्धार्थ सेन ने पूरे समारोह का संचालन किया.
तथागत भट्टाचार्य ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निर्देशक विवेक उपाध्याय द्वारा निर्मि डॉक्यूमेंट्री ‘झारखंड इलेेक्शन’ की विशेष स्क्रीनिंग भी की जाएगी. साथ ही जैन कॉलेज, जमशेदपुर के छात्र आदित्य सिन्हा की हिंदी फिल्म भी दिखाई जाएगी.


READ MORE :गोरखपुर विश्वविद्यालय में साप्ताहिक संवाद: “जो हार गया, वह पत्रकार नहीं” – रत्नाकर सिंह
READ MORE :Jamshedpur News : बिष्टुपुर सेंटर फॉर एक्सीलेंस में लघु फिल्मों का 18वां महोत्सव 29-30 नवम्बर को


