
जमशेदपुर |
स्वर्गीय सोना देवी की स्मृति में Sona Devi Memorial Educational Foundation Trust एवं Sona Devi University के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र में 37 नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र उपचार उपलब्ध कराना रहा।

READ MORE :Jamshedpur News :स्व. सोना देवी की स्मृति में नेत्र शिविर का आयोजन
ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन
ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन सोना देवी यूनिवर्सिटी के चांसलर Prabhakar Singh, Indian Red Cross Society East Singhbhum के मानद सचिव Vijay Kumar Singh एवं समाजसेवी Chandramohan Singh ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन थियेटर का फीता काटकर किया।
अनुभवी चिकित्सकों की टीम
नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र में वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक Dr. B. B. Singh, Dr. Bharti Sharma, Dr. Poonam Singh, Dr. Vinayak एवं उनकी सहयोगी मेडिकल टीम ने अत्यंत सावधानी और समर्पण के साथ सभी 37 मरीजों की सर्जरी एवं लेंस प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया।
रेड क्रॉस सदस्यों की सक्रिय भूमिका
ऑपरेशन सत्र के दौरान रेड क्रॉस के सक्रिय सदस्य Rajesh Gupta, Rakesh Mishra, Aditya Singh मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं रेड क्रॉस कार्यकर्ता आशीष कुमार, राजू बिन्द, अशोक कुमार घोषाल, अशोक सिंह एवं प्रतीक सिंह ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गणतंत्र दिवस पर मरीजों को विदाई
आयोजकों ने जानकारी दी कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऑपरेशन कराए गए सभी नेत्र रोगियों को चश्मा, आवश्यक दवाएं एवं कंबल प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदा किया जाएगा।
READ MORE :Ganja Seizure Train :हावड़ा–मुंबई मेल से 60.75 किलो गांजा बरामद
मुख्य अतिथि होंगे सरयू राय
इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Rai मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे और मरीजों को सामग्री वितरित करेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे, ताकि समाज के जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।



