जमशेदपुर.
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हालिया पुनर्गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि यह पुनर्गठन संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा.
शीर्ष नेतृत्व को दी शुभकामनाएं
जिला अध्यक्ष ने मल्लिकार्जुन खड़गे, के.सी. वेणुगोपाल, के. राजू, भूपेंद्र मरावी एवं केशव महतो कमलेश को हार्दिक बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी के सशक्त होने का विश्वास जताया.
संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
परविंदर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का यह पुनर्गठन संगठन को नई दिशा देगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी झारखंड में जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएगी.
जिले के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के कई वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण समितियों में स्थान मिला है. प्रदेश पीएसी में बन्ना गुप्ता, डॉ. अजय कुमार एवं प्रदीप कुमार बलमुचू को शामिल किया गया है.
प्रदेश कोऑर्डिनेशन कमिटी में के.के. शुक्ल, रामाश्रय प्रसाद, सुधा गुप्ता एवं संजीव श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं प्रदेश इलेक्शन कमिटी में बन्ना गुप्ता तथा एसआईआर कमिटी में डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू और डॉ. अजय कुमार को स्थान मिला है.
प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति पर खुशी
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव एवं संयुक्त सचिव जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्त नेताओं को भी जिला अध्यक्ष ने बधाई दी. इनमें अशोक चौधरी, रविन्द्र कुमार झा, धर्मेन्द्र सोनकर, अजय सिंह, बिजय यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, जोसाई मार्डी, रईस रिजवी छब्बन, अखिलेश सिंह यादव, कमलेश कुमार पाण्डेय, अमित राय एवं प्रिंस सिंह सहित कई नाम शामिल हैं.
इसके अलावा प्रदेश कोऑर्डिनेशन कमेटी में आनंद बिहारी दुबे, विजय खान, परितोष सिंह, मनोज सिंह एवं तापस चटर्जी को जिम्मेदारी मिलने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की गई.
जिले के लिए गौरव का विषय
परविंदर सिंह ने कहा कि जिले के इतने नेताओं को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे पूर्वी सिंहभूम के लिए गौरव की बात है. इससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जिले की भूमिका प्रदेश राजनीति में और अधिक प्रभावी होगी.
निष्ठा और समर्पण से कार्य करने की अपील
अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुनर्गठन झारखंड में कांग्रेस संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.



