जमशेदपुर: पोटका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हरिनाम संकीर्तन के आयोजन से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जमदा पंचायत के बड़ाभालकी ग्राम सहित बड़ा भूमरी नव कुंज, हेंसलबिल और चाकड़ी गांवों में 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
प्रतिनिधियों ने निभाई सहभागिता, की पूजा-अर्चना
इस धार्मिक आयोजन में पोटका विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में उनके अनुज तरुण सरदार एवं अनुपम मंडल शामिल हुए। उन्होंने मंदिर प्रांगण में माथा टेक कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और भक्तों का उत्साहवर्धन किया।
READ MORE :Jharkhand Sarhul Festival 2026 : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रकृति पूजा कर दिया संरक्षण का संदेश
भक्ति, परंपरा और सामाजिक एकता का संगम
हरिनाम संकीर्तन के दौरान चारों गांवों में भक्ति, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन में कमेटी के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों से न केवल आध्यात्मिक वातावरण सुदृढ़ होता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और एकता भी मजबूत होती है।




