Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा की तैयारियों पर 327 समितियों की महाबैठक, स्लैग आपूर्ति और ट्रैफिक समेत कई मुद्दे उठे
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा की तैयारियों पर 327 समितियों की महाबैठक, स्लैग आपूर्ति और ट्रैफिक समेत कई मुद्दे उठे

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 13, 2026Updated:September 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वार्षिक आमसभा शनिवार को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में संपन्न हुई। बैठक में शहर की 327 दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष, महामंत्री और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों के साथ-साथ स्लैग आपूर्ति, ट्रैफिक, सड़क, सुरक्षा, जल निकासी और रेलवे से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

11 अक्टूबर से शुरू होगा दुर्गा पूजा महोत्सव

केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव 11 अक्टूबर से शुरू होगा और 21 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन किया जाएगा। पिछले वर्षों की परंपरा के अनुसार शंख ध्वनि के साथ पूजा मंडपों का अनावरण किया जाएगा।
महामंत्री आशुतोष सिंह ने बैठक का संचालन किया। कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने केंद्रीय समिति का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। ओमियो ओझा ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा रखा, जिसे सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया। वहीं प्रदीप कुमार दास ने ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की।

स्लैग आपूर्ति नहीं हुई तो टाटा स्टील के खिलाफ बड़ा फैसला

बैठक में पिछले वर्ष स्लैग की आपूर्ति बीच में बंद होने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। पूजा समितियों ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण भी तैयारियों में परेशानी हुई थी। केंद्रीय समिति ने चेतावनी दी कि यदि इस वर्ष पूजा समितियों को जरूरत के अनुसार स्लैग उपलब्ध नहीं कराया गया, तो जमशेदपुर क्षेत्र में टाटा स्टील के स्लैग को कहीं भी गिराने नहीं दिया जाएगा।
समिति ने टाटा स्टील प्रबंधन और प्रशासन से समय रहते समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।

पूजा के साथ चलेगा नशा मुक्ति अभियान

इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव को सामाजिक जागरूकता से जोड़ते हुए पूजा समितियां नशा मुक्ति अभियान भी चलाएंगी। पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

ट्रैफिक और खराब सड़कों का मुद्दा भी उठा

आमसभा में बर्मामाइंस गोलचक्कर और काशीडीह गोलचक्कर पर पूजा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने, स्लैग रोड पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराने तथा फ्लाईओवर निर्माण से खराब हुई मुख्य सड़कों की तत्काल मरम्मत की मांग की गई।
गांधी मैदान की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी रखी गई। परसुडीह में करनडीह दुर्गा पूजा समिति के सामने नाली का गंदा पानी बहने और लोको कॉलोनी में रेलवे के स्लीपर हटाने का मुद्दा भी उठाया गया।

प्रशासन ने दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा

बैठक में जिला प्रशासन की ओर से शामिल एडीएम लॉ एंड ऑर्डर मुकेश मछुआ ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पूजा समितियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने की अपील की और कहा कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी के प्रति पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।
केंद्रीय समिति ने प्रशासन, टाटा स्टील, रेलवे और संबंधित विभागों से सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने की मांग की। समिति ने शहर की सभी पूजा समितियों से आपसी समन्वय और सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News :भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम का भव्य स्वागत, संगठन मजबूती पर जोर

September 13, 2026

Aaj Ka Rashifal:13 सितम्बर 2026 रविवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

September 13, 2026

ADITYAPUR NEWS: उत्कल किआ में Kia Sorento की भव्य लॉन्चिंग, पहले दिन 6 बुकिंग कन्फर्म

September 12, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.