Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 21, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

टाउन हॉल, सिदगोड़ा में डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्क्षता में आयोजित की गई। सासंद जमशेदपुर  विद्युत वरण महतो, विधायक जुगसलाई  मंगल कालिंदी एवं विधायक बहरागोड़ा  समीर मोहंती, विधायक जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक प्रतिनिधि, मुखियागण, उप विकास आयुक्त  अनिकेत सचान, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, निदेशक एनईपी  संतोष गर्ग व अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत प्रत्येक जिले में डीएमएफटी कोष का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए किया जाता है।

 

डीएमएफटी फंड का उपयोग, योजना का चयन, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित क्षेत्र एवं लोग, उच्च प्राथमिकता व अन्य प्राथमिकता वाले कार्य आदि की दी गई जानकारी

बैठक में बताया गया कि जनवरी मध्य से फरवरी अबतक आयोजित विभिन्न ग्रामसभाओं से कुल 14169 योजनायें प्राप्त हुई हैं जिनमें 9675 योजनाओं का चयन प्राथमिकता के आधार पर अभी किया गया है। चयनित योजनाओं में पेयजल आपूर्ति से संबंधित 1206 योजना, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण उपाय संबंधी 3 योजना, स्वास्थ्य क्षेत्र से 300, शिक्षा से 1367, महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी 60 योजनाएं, कौशल विकास और आजीविका सृजन के 78, स्वच्छता से जुड़ी 866 योजनाएं, कृषि क्षेत्र के 80, आधारभूत संरचना के 4755, सिंचाई के 348, ऊर्जा एवं जलग्रहण विकास के 581 व अन्य 32 योजनायें शामिल हैं। इन योजना में उच्च प्राथमिकता के 3960 तथा अन्य प्राथमिकता की 5716 योजनायें है जिनमें प्रत्यक्ष रूप से खनन प्रभावित क्षेत्र के लिए 8438 और अप्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्र के लिए 1390 योजनायें शामिल हैं।

संवेदनशील होकर ग्राम सभा योजनाओं का चयन करे जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आए

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा विस्तृत रूप से प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना पर प्रकाश डाला गया साथ ही डीएमएफटी फंड का उपयोग, ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं के चयन में प्राथमिकता तय करने, 70 फीसदी राशि का व्यय प्राथमिकता वाले कार्यों पर तथा 30 फीसदी राशि का व्यय अन्य प्राथमिकता वाले कार्यों पर करने की जानकारी दी । उन्होने बताया कि पेयजलापूर्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन, स्वच्छता, आवास, कृषि, पशुपालन से जुड़ी योजनाएं उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र में आते हैं वहीं अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्र में आधारभूत संरचना निर्माण, सिंचाई, ऊर्जा एवं वाटरशेड विकास व पर्यावरण गुणवत्ता बढ़ाने वाले अन्य उपाय शामिल हैं।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि आगामी मार्च माह में डीएमएफटी गाइडलाइन के अनुसार योजनाओं के चयन, क्रियान्वयन में सहूलियत के लिए सभी मुखियागण का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा । योजनाओं के चयन से लेकर क्रियान्वयन तक तीन स्तर पर प्रक्रिया पूरी की जाती है जिसमें ग्राम सभा में योजना का चयन के पश्चात प्रबंधकीय समिति प्राथमिकता तय करती है वहीं न्यास परिषद की बैठक में योजनाओं को अनुमोदित किया जाता है। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के पुनर्वास और सामाजिक-आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण आदि के लिए पारदर्शिता पूर्ण कार्य करने के लिए कटिहबद्ध है, मुखियागण भी संवेदनशीलता से योजनाओं का चयन करें जिससे ग्राम पंचायतों के समग्र विकास पर फोकस किया जाए।

सासंद, जमशेदपुर श्री विद्युत वरण महतो ने कहा कि डीएमएफटी गाइडलाइन के अनुसार स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका संवर्धन की योजनाओं को चयन में प्राथमिकता दें ताकि लोगों का जीवन स्तर में सुधार आ सके। उन्होने कहा कि चयनित योजनाओ को पांच वर्षों में क्रियान्वयन किया जाना है, आपके माध्यम से चयनित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जिला प्रशासन द्वारा कराया जाएगा ।

विधायक, जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी ने सभी मुखियागण से कहा कि डीएमएफटी से क्रियान्वित योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सतत मॉनिटरिंग करें। ग्राम सभा के माध्यम से चयनित योजनाओं का दूरगामी परिणाम हो इस उद्देश्य का ध्यान रखें।

विधायक, बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती ने कहा कि डीएमएफटी के माध्यम से योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में मुखियागण को उचित भागीदारी मिल रही है, इस भागीदारी को सार्थक बनायें। स्थानीय संसाधनों से कृषि संसाधन को समृद्ध करने, रोजगार सृजन तथा शिक्षा से संबंधित योजनाओं के चुनाव में प्राथमिकता देने की बात कही।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि नाली-सड़क जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन के लिए अन्य़ फंड उपलब्ध होते हैं, डीएमएफटी से ग्राम पंचायत के समग्र विकास, लोगों के रोजगार, कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं पर फोकस करें जिसका लाभ पूरे समुदाय को मिले ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में आपूर्ति विभाग की बड़ी बैठक, अयोग्य राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के दूसरे संस्करण का भव्य समापन, 365 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न, चैतन्य भानु ने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.