Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :सूर्यमंदिर परिसर में श्रीराम कथा के प्रथम दिन मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, पूरा क्षेत्र हुआ भक्तिमय
Breaking News

Jamshedpur News :सूर्यमंदिर परिसर में श्रीराम कथा के प्रथम दिन मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, पूरा क्षेत्र हुआ भक्तिमय

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 24, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमिटी द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर संगीतमय श्रीराम कथा का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की धर्मपत्नी रुक्मणि देवी, अध्यक्ष संजीव सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी, अखिलेश चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी व महेंद्र यादव ने धर्मपत्नी संग कथा व्यास पीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया। पूजन पश्चात हरिद्वार से पधारे कथा व्यास परम् पूज्य साध्वी डॉ विश्वेश्वरी देवी जी का स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात कथा व्यास साध्वी डॉ विश्वेश्वरी देवी जी ने श्रीराम कथा के प्रथम दिन शिव विवाह एवं राम जन्मोत्सव के प्रसंग का वर्णन किया। कथा में 11 सदस्यीय संगीत मंडली ने मधुर व मनमोहक भजन प्रस्तुत कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। साध्वी डॉ विशेश्वरी देवी जी ने श्रीमुख से शिव विवाह और रामजन्मोत्सव की कथा सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा में श्रद्धालुओं का जबरदस्त हुजूम जुटा।
प्रसंग का वर्णन करते हुए साध्वी जी ने कहा कि श्री पार्वती जी की एक निष्ठा एवं कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शंकर ने विवाह का वचन दिया। जीव जब सच्चे हृदय से प्रार्थना करते है तो भगवान भी उसे सम्यक फल प्रदान करते हैं। भोगी की प्रारम्भिक अवस्था सुखमय प्रतीत होती है, किन्तु अन्त अत्यन्त दुखद होता है। इसके ठीक विपरीत योगी की साधना अवस्था कष्टप्रद होती है किन्तु अंत बड़ा सुखद होता है। इसलिए कहा जाता है, “अन्त मला तो सब भला” |

कथा में वर्णन करते हुए पूज्य साध्वी जी ने कहा कि शिव पार्वती विवाह में भूत प्रेतों को भी शामिल किया गया है, जो शिव की समता का दर्शन कराता है। शिव विवाह का अत्यन्त मनोरम वर्णन करते हुए पूज्य साध्वी जी ने कहा कि शिव पार्वती जी साक्षात शक्ति और शक्तिमान है। लीला मात्र के लिए यह दोनों अलग-अलग रूपों में नजर आते हैं किन्तु अर्ध नारीश्वर रूप में दोनों एक ही हैं। शक्ति और शक्तिमान के पाणिग्रहण से कुमार कार्तिक का जन्म होता है जो तारकासुर का अन्त करते हैं तारकासुर समाज के अनाचार एवं अधर्म का प्रतीक है और कुमार कार्तिक सद्गुणों का प्रतीक हैं जब सद्गुण बलवति होते हैं तो बड़े से बड़े अवगुण को भी नष्ट कर देते हैं। शिव पार्वती प्रसंग के माध्यम से श्री रामकथा का प्रारंभ कैलाश की पावन भूमि पर हुआ पार्वती जी ने शिवजी से राम-चरित्र विषयक कुछ प्रश्न पूछे और शंकर जी ने उनका उत्तर देते हुए श्रीराम कथा प्रारम्भ की।

प्रत्येक कल्प में भगवान का श्रीरामावतार होता है। पांच कल्पों की कथा मानस में है। अधर्म रूप रावण के अन्त के लिए एवं संतों भक्तों व प्रेमियों को आनन्द देने के लिए भगवान अवतार लेकर आते हैं। हमारा मन ही अयोध्या है, जब मन में प्रेम और भक्तों की धारा प्रवाहित होने लगती है तो भगवान निराकार से साकार हो जाते हैं। त्रेता युग में चैत्र शुल्क पक्ष नवमी के दिन भगवान का अवतार महाराज दशरथ एवं माता कौशल्या के राज भवन में हुआ। भगवान के जन्मोत्सव पर समस्त श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को बधाई दी एवं आनंद के साथ श्री रामलला के दर्शन करते हुए नृत्य किया।

कल द्वितीय दिन धनुष यज्ञ एवं सीता स्वयंवर प्रसंग का वर्णन किया जाएगा।

श्रीराम कथा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आशुतोष भारती, सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह, महासचिव गुँजन यादव, संजय सिंह, मांन्तु बनर्जी, विनय शर्मा, अखिलेश चौधरी, राजेश यादव, शशिकांत सिंह, दीपक विश्वास, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, कमलेश सिंह, पवन अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, अमरजीत सिंह राजा, कुलवंत सिंह बंटी, खेमलाल चौधरी, राकेश सिंह ,संतोष ठाकुर, सुशांत पांडा, कुमार अभिषेक, प्रेम झा, कंचन दत्ता, सतवीर सिंह सोमू, ज्योति अधिकारी, नीलू झा, बिनोद सिंह, अमित अग्रवाल, नारायण पोद्दार, सुरेश शर्मा, अजय सिंह, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, हेमंत सिंह, बबलू गोप, नवजोत सिंह सोहल, उमेश साव, सत्येंद्र रजक, मनीष पांडेय, अनुराग मिश्रा, इकबाल सिंह, निर्मल गोप, संतोष पासवान समेत अन्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.