Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :उप नगर आयुक्त पानी के एक-एक बूंद का हिसाब रखें-सरयू राय
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :उप नगर आयुक्त पानी के एक-एक बूंद का हिसाब रखें-सरयू राय

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

मानगो पेयजल परियोजना के आरंभिक ड्राइंग डिजाइन में परिवर्तन की सहमति
-लंबे अर्से से चली आ रही त्रुटियों को दूर किया जाएगा
-पेयजल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला का जल गुणवत्ता की कसौटी पर खरा
-नया मोटर पंप खरीदने के लिए निविदा आमंत्रित
-कितना राजस्व संग्रह हो रहा है और बाकी पानी कहां जा रहा है

जमशेदपुर। मानगो पेयजल परियोजना से पीने के पानी का पक्षपातपूर्ण वितरण पर रोक लगाई जाएगी और सभी क्षेत्रों में समान रुप से पेयजल का न्यायपूर्ण वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए मानगो पेयजल परियोजना के परिचालन में लंबे समय से चली आ रही त्रुटियों को दूर किया जाएगा। यह सहमति बुधवार को पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यालय में विधायक सरयू राय के साथ हुई बैठक में बनी। इस बैठक में मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त भी दूरभाष के माध्यम से शामिल हुए। बैठक के बाद पेयजल स्वच्छता विभाग के जमशेदपुर प्रमंडल द्वारा आदित्यपुर में स्थापित पेयजल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया गया। नदी से पानी खींचने के बाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में इसे साफ करने के उपरांत पेयजल की संभावित अशुद्धियों के बारे में प्रयोगशाला जांच के आंकड़ों का भी निरीक्षण किया गया। यह पाया गया कि आपूर्ति किये जा रहे पेयजल की गुणवत्ता संतोषजनक है। बैठक में हुई विस्तृत चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि मानगो के सभी क्षेत्रों में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से समान रुप से पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसके कारण कई ऐसे इलाके हैं, जहां पाइप लाइन बिछी तो है लेकिन पेयजल नहीं जा रहा है। कई इलाकों में 10 से 15 मिनट के लिए ही पानी आता है।

बैठक में इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि मानगो पेयजल परियोजना का सही तरीके से परिचालन नहीं होने के कारण लंबे समय से कई प्रकार की खामियां चली आ रही हैं, जिनका दुष्प्रभाव विभिन्न क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होने के रुप में दिखाई पड़ रहा है। इसे दूर करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए मानगो पेयजल परियोजना के आरंभिक ड्राइंग डिजाइन में परिवर्तन की सहमति बनी।

 

बैठक में कार्यपालक अभियंता ने मानगो क्षेत्र में कार्यरत कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच रहा है, उनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। उदाहरण के तौर पर जोन संख्या 6 में काफी अधिक और काफी वक्त तक पानी जा रहा है जबकि जोन संख्या 1 और 3 में पानी की टंकियां 20 से 25 मिनट में ही खाली हो जा रही हैं। जोन 4 में समता नगर के आधे भाग में पानी देने की बात विभाग द्वारा कही जा रही है जबकि सच्चाई यह है कि एक बूंद भी पानी नहीं आ रहा है।

 

इस बैठक में जोन संख्या 4 और 6 में एक पाइपलाइन से राइजिंग पाइपलाइन जोड़ने की बात उठी। इस बात को भी रेखांकित किया गया कि अगर मानगो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सही तरीके से सभी क्षेत्रों में पानी भेजा जाए तो किसी भी क्षेत्र में लोगों को पानी की कभी कठिनाई नहीं होगी। बैठक में नया मोटर पंप खरीदने के बारे में भी बात हुई। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि मोटर खरीदने के लिए निविदा निकाल दी गई है। निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार को फोन पर ही सरयू राय ने निर्देशित किया कि निगम में पंजीकृत पेयजल उपभोक्ताओं की सूची दें और बताएं कि कितना राजस्व संग्रह हो रहा है और बाकी पानी कहां जा रहा है? उन्होंने श्री कुमार से पेयजल के एक-एक बूंद का हिसाब रखने को कहा। इस बैठक में कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार, पवन सिंह, संतोष भगत और पिंटू सिंह मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:02 जून 2026 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

June 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने दिए पेयजल और स्वच्छता योजनाओं को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश

June 2, 2026

DEOGHAR NEWS: श्रावणी मेला 2026 को लेकर झारखंड सरकार मुस्तैद, VIP दर्शन पर रहेगी पूर्ण रोक

June 2, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.