Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने दिए पेयजल और स्वच्छता योजनाओं को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने दिए पेयजल और स्वच्छता योजनाओं को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राजीव रंजन ने की। बैठक में मुख्य रूप से जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

बागबेड़ा और छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना पर सख्त निर्देश

बैठक के दौरान बागबेड़ा जलापूर्ति योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त राजीव रंजन ने संबंधित कार्य एजेंसी को निर्देशित किया कि जल शोधन संयंत्र (Water Treatment Plant) तक का सारा काम आगामी 15 जून तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही, छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के एक्सटेंशन भाग के कार्य को भी एक महीने के भीतर पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

READ MORE..DEOGHAR NEWS: श्रावणी मेला 2026 को लेकर झारखंड सरकार मुस्तैद, VIP दर्शन पर रहेगी पूर्ण रोक

गुड़ाबांदा और बोड़ाम-पटमदा योजना की प्रगति की समीक्षा

गुड़ाबांदा जलापूर्ति योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) का पूरा विवरण प्रबंधन सूचना प्रणाली (MIS) पर एक सप्ताह के भीतर अपडेट किया जाए। वहीं, बोड़ाम-पटमदा वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना के मामले में उपायुक्त ने वन विभाग से लंबित अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) की प्रक्रिया में तेजी लाने और योजना को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।

VWSC को हस्तांतरण और गांवों का सर्टिफिकेशन

उपायुक्त राजीव रंजन ने स्पष्ट किया कि जिन जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों (VWSC) को शत-प्रतिशत हस्तांतरित कर दिया जाए। इसके अलावा, जिन गांवों में ‘हर घर नल जल’ का लक्ष्य पूरा हो चुका है, उनका सर्टिफिकेशन भी एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: वन विभाग और गीता थिएटर के समर कैंप का भव्य समापन, ‘नशा करे नाश’ नाटक ने जीता दिल

स्वच्छ भारत मिशन और अबुआ आवास में शौचालय निर्माण

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में तेजी लाने पर विशेष बल दिया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अबुआ आवास योजना के सभी लाभुकों के घरों में शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ एक विशेष बैठक आयोजित की जाए। साथ ही, ओडीएफ प्लस (ODF Plus) गांवों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने और लंबित गांवों का सत्यापन एक सप्ताह में पूरा करने को कहा गया। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कचरा संग्रहण में लगी सभी ट्राइसाइकिल को एक्टिव रखने और नियमित कचरा उठाने के निर्देश दिए गए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला समन्वयक सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

DEOGHAR NEWS: श्रावणी मेला 2026 को लेकर झारखंड सरकार मुस्तैद, VIP दर्शन पर रहेगी पूर्ण रोक

June 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण का रास्ता साफ, 100 हेक्टेयर भूमि पर शुरू होगा पहले चरण का काम

June 1, 2026

Jamshedpur News :बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, भविष्य की बनी रणनीति

June 1, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.