Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News: किताब वितरण में लापरवाही पर डीसी का बड़ा एक्शन, 7 BPO का वेतन रुका; टॉपर्स होंगे सम्मानित
Breaking News

Jamshedpur News: किताब वितरण में लापरवाही पर डीसी का बड़ा एक्शन, 7 BPO का वेतन रुका; टॉपर्स होंगे सम्मानित

 जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में पाठ्य पुस्तकों के वितरण में लापरवाही बरतने वाले 7 प्रखंडों के बीपीओ का वेतन रोक दिया है। साथ ही मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स को जिला स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
BJNN DeskBy BJNN DeskMay 9, 2026Updated:May 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ स्कूली बच्चों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मैट्रिक-इंटर परीक्षा परिणाम, सर्व शिक्षा अभियान, मध्याह्न भोजन (MDM), और आधारभूत संरचना सहित कई अहम विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा की गई और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई।

READ MORE :Jamshedpur News: किताब वितरण में लापरवाही पर डीसी का बड़ा एक्शन, 7 BPO का वेतन रुका; टॉपर्स होंगे सम्मानित

किताब वितरण में सुस्ती पर 7 BPO पर गिरी गाज
बैठक के दौरान सरकारी स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों के वितरण की धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने कड़ी अप्रसन्नता व्यक्त की। समीक्षा में पाया गया कि बोड़ाम, धालभूमगढ़, डुमरिया, घाटशिला, गुड़ाबांदा, मुसाबनी और पटमदा प्रखंडों में किताबों का वितरण 90% से भी कम हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीसी ने इन सभी 7 प्रखंडों के बीपीओ (BPO) को शो-कॉज नोटिस जारी करते हुए उनके वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही, अगले दो दिनों के भीतर सभी बच्चों को शत-प्रतिशत पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया गया है।

मैट्रिक-इंटर के टॉपर्स और बेहतर शिक्षक होंगे सम्मानित
वर्ष 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अगले वर्ष इससे भी बेहतर परिणाम लाने के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार की जाए। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल शानदार रिजल्ट देने वाले स्कूलों, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों और 10वीं-12वीं के टॉपर्स बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, गर्मी की छुट्टियों के बाद ‘सिकुई-दिकुई अभियान’ को फिर से पूरे मनोयोग से शुरू करने का निर्देश दिया गया है, जिसके तहत अधिकारी स्कूलों को गोद लेकर वहां की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने का प्रयास करते हैं।

निजी स्कूलों में BPL नामांकन और APAAR ID पर जोर
उपायुक्त ने निजी विद्यालयों (Private Schools) में बीपीएल (BPL) कोटा के तहत गरीब बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया को इसी ग्रीष्मावकाश के दौरान पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीपीएल कोटे की एक भी सीट खाली नहीं रहनी चाहिए। इसके साथ ही, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 100% बच्चों का ‘अपार आईडी’ (APAAR ID) बनाने के लिए अभिभावकों की काउंसलिंग करने का भी निर्देश दिया गया।

READ MORE :Jamshedpur News: जुस्को स्कूल साउथ पार्क में ‘कौशल बोध’ एक्टिविटी का शानदार आयोजन, बच्चों ने सीखे प्रैक्टिकल लाइफ स्किल्स

आवासीय विद्यालयों में 10 दिन में सुधरेगी व्यवस्था
आवासीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों पर भी विशेष चर्चा हुई। डीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आवासीय विद्यालयों में स्वच्छता, सुरक्षा ऑडिट, बुनियादी सुविधाओं और आधारभूत संरचना से जुड़ी समस्याओं का समाधान 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित करें। बैठक में ई-विद्यावाहिनी (e-Vidyavahini) पोर्टल पर उपस्थिति, एमडीएम (MDM) मेन्यू का पालन और बैंक खातों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय सहित अन्य बीईईओ, बीपीओ और सीआरपी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: ट्राईबल कल्चर सेंटर में 20 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का शानदार आगाज, युवाओं ने सीखे रंगकर्म के गुर

May 9, 2026

Deoghar News: विकास योजनाओं में सुस्ती पर डीसी ने लगाई फटकार, ई-केवाईसी और आवास निर्माण में तेजी लाने का सख्त निर्देश

May 9, 2026

Seraikela Kharsawan News :चांडिल के पाटा टोल के पास सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों से वसूला गया 1 लाख का जुर्माना

May 9, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.