Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :बर्मामाइंस की जनसमस्याओं पर बनी सहमति, टाटा स्टील यूआईएसएल से वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित
Breaking News

Jamshedpur News :बर्मामाइंस की जनसमस्याओं पर बनी सहमति, टाटा स्टील यूआईएसएल से वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।
बर्मामाइंस क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जनसमस्याओं को लेकर बस्ती बचाओ संघर्ष समिति और टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन के बीच सहमति बन गई है। इसके बाद समिति ने अपना आंदोलन फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की है। गुरुवार को हुई इस अहम बैठक में टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी अतुल भटनागर एवं जीएम आर. के. सिंह की मौजूदगी में समिति के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

READ MORE :Jamshedpur News :बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में पार्किंग का भाजपा ने किया विरोध, सुधांशु ओझा बोले– सांस्कृतिक स्थल को खत्म करने की साजिश

धूल प्रदूषण पर बड़ा निर्णय

बैठक में टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन ने बढ़ते धूल प्रदूषण को गंभीरता से लेते हुए कई ठोस आश्वासन दिए। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में स्थित बेचिंग प्लांट को बंद किया जाएगा। साथ ही सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा और पूरे मार्ग पर टैंकरों के माध्यम से नियमित जल छिड़काव किया जाएगा, ताकि प्रदूषण से स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
इसके अलावा मोना रोड स्थित पार्किंग स्थल में पाइपलाइन के जरिए पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया।

 यातायात व्यवस्था में सुधार

बर्मामाइंस क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही से उत्पन्न समस्याओं को देखते हुए ट्यूब कंपनी गोलचक्कर से बर्मामाइंस तक यातायात नियंत्रण के लिए टाटा स्टील की ओर से सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जाएगी। इससे स्टेशन आने-जाने वाले राहगीरों और स्थानीय निवासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

READ MORE :Jamshedpur News :सरयू राय ने लिखा टाटा स्टील वीपी( सीएस) को पत्र, कहा ,आमबागान मैदान की स्थिति सुधारना जरूरी, नेताजी स्मृति स्थल के रूप में विकसित किया जाए

 दुर्गा पूजा मैदान को लेकर सहमति

दुर्गा पूजा मैदान में पार्किंग स्थल बनाए जाने के विरोध पर भी प्रबंधन ने स्पष्ट रुख अपनाया। टाटा स्टील यूआईएसएल ने आश्वासन दिया कि दुर्गा पूजा से दो माह पूर्व मैदान पूजा समिति को सुपुर्द कर दिया जाएगा। साथ ही पूरे मैदान में पैवर्स ब्लॉक बिछाने का कार्य भी पूर्ण किया जाएगा, ताकि मैदान का स्वरूप सुरक्षित और उपयोगी बना रहे।

 समिति ने जताया आभार, आंदोलन स्थगित

बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता रामबाबू तिवारी ने टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य क्षेत्रवासियों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाना था, जिसमें जनसहयोग सराहनीय रहा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया जा रहा है, लेकिन यदि भविष्य में जनहित की अनदेखी हुई तो समिति पुनः आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

 बैठक में रहे कई गणमान्य उपस्थित

इस अवसर पर सतवीर सिंह सोमू, राजेश कुमार सिंह, राजन सिंह, दीपक झा, विनोद झा, भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा, सागर राय, राम मार्डी, शशि सिंह, रविजेंट सिंह, सौरव श्रीवास्तव, सुख सागर गुप्ता, संजय संजू शर्मा, बर्मा कंसारी, गुड्डू यादव, भोला सिंह, अभय राय, चंदन उपाध्याय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.