Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :संविधान की रक्षा को लेकर कांग्रेस की नुक्कड़ सभा, आनंद बिहारी दुबे ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना”
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :संविधान की रक्षा को लेकर कांग्रेस की नुक्कड़ सभा, आनंद बिहारी दुबे ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना”

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 7, 2025Updated:June 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर टाटानगर मंडल कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में गाड़ीवानपट्टी किताडीह में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे मौजूद थे।
सभा के आरंभ में जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

सभा को संबोधित करते हुए आनंद बिहारी दुबे ने कहा, “संविधान की रक्षा ही भारत की रक्षा है, इसे मिटने नहीं देंगे।”
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भारत के संविधान में लगातार बदलाव की कोशिश कर रही है। आम जनता से 400 सीटें मांगकर सत्ता हासिल करने का प्रयास हुआ, लेकिन जनता ने भाजपा के मंसूबों पर रोक लगा दी।
उन्होंने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह संविधान सभी वर्गों को बराबरी का अधिकार देता है।

दुबे ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और सरकारी उपक्रमों के निजीकरण का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे देश की सामाजिक-आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। साथ ही रेलवे में तीन लाख से अधिक रिक्तियों को रोके जाने और युवाओं को रोजगार न मिलने पर भी कड़ी आपत्ति जताई।

सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी भयावह रूप ले चुकी है। मंडल पर्यवेक्षक सुरज मुंडा ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है, वहीं प्रदेश सचिव खगेनचंद्र महतो ने कहा कि भाजपा राज में चिकित्सा और शिक्षा जैसी बुनियादी सेवाएं भी आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।

सभा के दौरान कांग्रेस पार्टी में कई नए लोगों ने, जिनमें मौसमी समेत अन्य शामिल थे, सदस्यता ग्रहण की और कांग्रेस के साथ चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे, जिनमें संजय सिंह आजाद, नारायण डे, अपर्णा गुहा, नलिनी सिन्हा, अमर मिश्र, अंकुश बनर्जी, सुल्तान अहमद, कमालुद्दीन, राजेश पात्रो, राजेश साह, मो. हाफिज, अजय सिंह, सुनीता तिर्की सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम जनता शामिल थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

SERAIKELA KHARSAWAN NEWS: सरायकेला में नशे के खिलाफ महाअभियान, स्वास्थ्य विभाग ने निकाली भव्य बाइक रैली

June 11, 2026

SARAIKELA KHARSAWAN NEWS: झारखंड खनिज संशोधन नियमावली 2026 पर बड़ी बैठक, अवैध माइनिंग पर लगेगा ब्रेक

June 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दिनेश कुमार ने संगठन को दी गति, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की मासिक बैठक संपन्न

June 11, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.