Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: बालीगुमा पानी टंकी पाइपलाइन का रास्ता साफ, विधायक सरयू राय ने किया सघन भ्रमण, NHAI-PHED के साथ बनी सहमति
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: बालीगुमा पानी टंकी पाइपलाइन का रास्ता साफ, विधायक सरयू राय ने किया सघन भ्रमण, NHAI-PHED के साथ बनी सहमति

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए वर्षों से लंबित मानगो पेयजल परियोजना को अब गति मिलने वाली है। बालीगुमा पानी टंकी को चालू करने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पाइपलाइन बिछाने के उपयुक्त मार्ग के निर्धारण हेतु जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एनएच 33 के डिमना चौक से डिमना नाला तक सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई (NHAI) और पीएचईडी (PHED) विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर पाइपलाइन के रूट को लेकर आ रही सभी तकनीकी अड़चनों को सुलझाने का प्रयास किया।

READ MORE :SAMASTIPUR NEWS: रामभद्रपुर-थलवारा रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण सफल, 120 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन, समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण कार्य हुआ पूरा

NHAI ने स्पष्ट की स्थिति, नहीं है कोई अड़ंगा

निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के अभियंताओं ने विधायक सरयू राय को स्पष्ट किया कि वे पाइपलाइन बिछाने के मार्ग में कोई बाधा नहीं डाल रहे हैं। दरअसल, डिमना चौक के पास ऊपरी पथ निर्माण का रैम्प बन रहा है। रैम्प निर्माण के दौरान पाइपलाइन को कोई नुकसान न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग का सुझाव दिया गया था। अभियंताओं ने बताया कि पेयजल विभाग एनएच के यूटिलिटी मार्ग से पाइपलाइन ला सकता है। एनएचएआई इस मार्ग को चिह्नित कर देगा ताकि काम में सहूलियत हो।

पाइपलाइन बिछाने के लिए सुझाए गए दो वैकल्पिक मार्ग

बैठक में डिमना नाला पार कराकर बालीगुमा टंकी तक पानी ले जाने के लिए दो मुख्य विकल्पों पर चर्चा हुई: पहला विकल्प: पाइपलाइन को नाला के आशियाना वाले किनारे से होकर उस पुल तक ले जाया जाए, जो जयपाल कॉलोनी से सुकना बस्ती को जोड़ने के लिए बन रहा है। यदि संभव हो तो एक ढांचा खड़ा कर उसे डिमना नाला पार कराया जाए। दूसरा विकल्प: डिमना चौक से डिमना नाला तक यूटिलिटी एरिया से पाइपलाइन बिछाई जाए और उसे नाला के आधार तल से पार कराकर सुकना बस्ती के रास्ते टंकी तक ले जाया जाए। जब एनएचएआई का नया पुल तैयार हो जाएगा, तो पाइपलाइन को स्थायी रूप से वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों ने पहले विकल्प को प्रथम वरीयता दी है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों से बचें नागरिक, सिंहभूम चेंबर ने तेल कंपनियों से पूछा- पंपों पर स्टॉक बोर्ड क्यों नहीं?

दबाव मुक्त होकर निर्णय ले PHED, 6 साल का इंतजार होगा खत्म

सरयू राय ने इसके बाद पीएचईडी विभाग के कार्यपालक और सहायक अभियंताओं के साथ भी बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एनएचएआई और उनके बीच हुए पत्राचार से जो भ्रम फैला था, वह अब दूर हो गया है। कार्यपालक अभियंता ने आश्वस्त किया कि वे दोनों मार्गों का तकनीकी और वित्तीय सर्वेक्षण करेंगे और जो सबसे उपयुक्त होगा, उसी पर काम करेंगे।

विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिकारी बिना किसी राजनीतिक या बाहरी दबाव में आए, तकनीकी रूप से जो सही हो वही निर्णय लें। यदि ऐसा होता है तो विगत छह साल से बनकर बेकार पड़ी बालीगुमा पानी टंकी से जलापूर्ति जल्द ही शुरू हो सकती है।

इस भ्रमण कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज सिंह, पार्षद राजेश सिंह, जीतेन्द्र साव, पप्पू सिंह, डी मिश्रा, नरेन महतो, संजीव मुखर्जी, पिंटू सिंह, श्याम सिंह और बीरू कुमार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News: विद्यापति नगर में खुला ‘रामा ईवी’ का नया शोरूम, 145 KM की रेंज और 5 साल की वारंटी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

August 17, 2026

SOUTH EASTERN RAILWAY :REGULATION OF TRAINS DUE TO HEAVY RAIN AND BANK SLIP

August 17, 2026

Indian Railways on High Alert: Ashwini Vaishnaw Directs SER for Safe Train Operations Amid Heavy Rain

August 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.