
जमशेदपुर: शहर के मानगो क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी 26 वर्षीय युवक रोहित शुक्ला उर्फ चंदन शुक्ला की बेंगलुरु में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
पार्किंग स्थल में हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित शुक्ला बेंगलुरु एयरपोर्ट के बाहर पार्किंग क्षेत्र में कार्यरत थे। इसी दौरान ड्यूटी के समय एक वाहन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना इतनी गंभीर थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने दी परिजनों को सूचना
घटना के बाद कर्नाटक पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य बेंगलुरु पहुंचे और अब पार्थिव शरीर को लेकर जमशेदपुर लौट रहे हैं।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रोहित शुक्ला अपने परिवार के बड़े बेटे थे। उनके पिता पेशे से टेंपो चालक हैं और परिवार की जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा रोहित पर ही था।उनके असामयिक निधन से परिवार आर्थिक और मानसिक दोनों रूप से गहरे सदमे में है।
स्थानीय लोगों ने जताया शोक
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों और परिचितों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
इस दौरान भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
अंतिम संस्कार की तैयारी
परिवार के लोग पार्थिव शरीर के जमशेदपुर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
READ MORE :East Central Railway :होली के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बिहार की कई होली स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, देखें पूरी लिस्ट
शहर में शोक की लहर
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक युवा की असमय मौत ने परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी भावुक कर दिया है



