
जमशेदपुर: रसोई गैस की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी सिंहभूम ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साकची स्थित प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सामने आयोजित इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:सरयू राय ने किया कलश स्थापित
अनोखे तरीके से जताया विरोध
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराने के लिए प्रतीकात्मक रूप से नाली में पाइप लगाकर गैस निकालने का प्रयास किया और गैस चूल्हा जलाकर चाय और पकौड़े बनाने की कोशिश की। इस प्रदर्शन के जरिए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए।
मोदी सरकार पर साधा निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परविंदर सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कई दावे समय के साथ गलत साबित हुए हैं।
उन्होंने गैस संकट को आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बताते हुए कहा कि आज लोग महंगी गैस और उसकी कमी से जूझ रहे हैं।
नीतियों को बताया विफल
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक और विदेश नीति दोनों ही मोर्चों पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने कई बार भरोसा जताया, लेकिन सरकार उस पर खरी नहीं उतर पाई।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : शहर में उमड़ा जनसैलाब, 5 लाख श्रद्धालुओं के साथ डिमना से साकची तक निकली भव्य हिंदू नववर्ष शोभायात्रा
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें प्रदेश महामंत्री विजय खान, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, के के शुक्ला, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, चिन्ना राव, राजेश चौधरी, सामंत कुमार, राज किशोर यादव, विजय यादव, अमरजीत नाथ मिश्रा, गुरदीप सिंह, रामलाल प्रसाद पासवान, बृजेंद्र तिवारी, विश्वजीत जेना, सनी सिंह, नालनी सिन्हा, राकेश साहू, उपेंद्र नाथ वर्मा, आशुतोष सिंह, संतोष सिंह, अतुल गुप्ता, आशीष ठाकुर, रविंद्र मौर्या, राजकिशोर प्रसाद, अंसार खान, संतोष सिंह, राजा ओझा, राजा सिंह राजपूत, अंकुश बनर्जी, सुरेंद्र सिंह, अजय शर्मा, संतोष शर्मा, अमरनाथ सिंह, सुनीता ओझा, चंद्रावती पाल, शिल्पी चक्रवर्ती, संध्या दास, कौशल प्रधान, बलदेव सिंह, फिरोज खान, अमित श्रीवास्तव, अजय मंडल, रंजन सिंह, विनोद यादव, रामदास मेहता, इंदु देवी, रणजीत सिंह, अजय महतो, विजय पांडे, रंजीत झा, अखिलेश यादव-2, वीरेंद्र पांडे, संजय यादव, सुनीता टोप्पो, देवशरण सिंह, मुन्ना सिंह, नवनीत मिश्रा, प्रेमी एंथोनी, गुड्डी देवी, अजय यादव, सुभाष प्रसाद, एमडी चांद, सुनील प्रसाद, राजेश कुमार, अमर कुमार मिश्रा, पप्पू तिवारी एवं संजय सिंह आजाद शामिल हुए.




