Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :होटल बुलेवर्ड में ‘बाल विवाह मुक्त भारत सम्मान समारोह’ का आयोजन, विधायक सरयू राय ने कहा- सामाजिक कुरीति को किसी हाल में नहीं करेंगे स्वीकार
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :होटल बुलेवर्ड में ‘बाल विवाह मुक्त भारत सम्मान समारोह’ का आयोजन, विधायक सरयू राय ने कहा- सामाजिक कुरीति को किसी हाल में नहीं करेंगे स्वीकार

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 5, 2026Updated:September 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित होटल बुलेवर्ड में आदर्श सेवा संस्थान एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में “बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण सम्मान समारोह” एवं “रक्षक कार्यशाला” के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने की।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :सोनारी के नारायणी धाम में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भजनों की स्वर लहरी पर झूमे श्रद्धालु

अतिथियों का स्वागत और संस्था के कार्य 

कार्यक्रम का शुभारंभ आदर्श सेवा संस्थान की संस्थापक एवं सचिव श्रीमती प्रभा जायसवाल द्वारा मुख्य अतिथि विधायक श्री सरयू राय एवं विशेष पुलिस पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ठाकुर को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत करने के साथ हुआ।

संस्थान के सनातन पांडे ने पिछले एक वर्ष (अप्रैल 2025 से जून 2026 तक) के कार्यों का ब्योरा साझा करते हुए बताया कि:

  • जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और अभिभावकों के सहयोग से 444 बाल विवाहों को समय रहते रोका गया।

  • बाल तस्करी के चंगुल से 46 बच्चों को सुरक्षित किया गया।

  • आकांक्षी प्रखंडों में 1950 अति वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया।

  • 50 पंचायत स्तरीय एवं 50 ग्राम स्तरीय बाल कल्याण और संरक्षण समितियों का गठन किया गया।

  • धार्मिक गुरुओं के साथ बैठकें, सरवाइवर नेटवर्क मीटिंग और 70 विभिन्न धार्मिक स्थलों पर बाल विवाह रोकने के लिए नोटिस बोर्ड लगाए गए।

बच्चों की प्रेरक कहानियां और अतिथियों के विचार 

समारोह के दौरान उन साहसी बच्चों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया, जिन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए स्वयं अपना बाल विवाह रोका था। इन बच्चों ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने डटकर इस कुरीति का सामना किया और अपनी पढ़ाई जारी रखी।

मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने कहा कि बाल विवाह एक अभिशाप और सामाजिक कुरीति है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग देने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए ‘बाल मेला’ आयोजित करने की बात कही। विशेष किशोर पुलिस पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ठाकुर ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें हरसंभव प्रशासनिक सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

READ MORE :CHAIBASA NEWS:कोल्हान यूनिवर्सिटी के 36 पीएचडी, यूजीसी-नेट और जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थी सम्मानित, डीसी मनीष कुमार ने की सराहना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठी जागरूकता की मांग 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सचिव श्रीमती प्रभा जायसवाल ने कहा कि अब बाल विवाह पारंपरिक कार्ड छापकर नहीं किए जा रहे, बल्कि यह ‘एलोपमेंट’ (चुपचाप भागकर शादी) जैसे नए रूपों में चोरी-छिपे अंजाम दिए जा रहे हैं, जिसे रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान राकेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुश्री चन्दन कुमारी जायसवाल, श्रीमती लक्खी दास, आर.एन. चौबे, श्रीमती एम. अर्विंदा, मौसूमी पांडे, श्रीमती उषा गुप्ता, गुड्डी सिंह और युधिष्ठिर पॉल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

ADITYAPUR NEWS :रोड नंबर 18 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

September 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :यूनाइटेड क्लब में एओएमएसआई (AOMSI) बिहार-झारखंड स्टेट चैप्टर के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

September 5, 2026

Jamshedpur NEWS : सिख विजडम कोचिंग क्लासेस में उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के योगदान को किया याद

September 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.