जमशेदपुर। कांग्रेस ओबीसी जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कमिटी का विस्तार किया है। इस क्रम में परसुडीह कोयला टाल के पास निवासी चंदन यादव को कांग्रेस ओबीसी महानगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। सुरेन्द्र शर्मा ने चंदन यादव पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चंदन यादव पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।





