Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :चाईबासा में आदिवासी युवाओं पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां बंद पूर्णतः सफल: बाबूलाल मरांडी
Breaking News

Jamshedpur News :चाईबासा में आदिवासी युवाओं पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां बंद पूर्णतः सफल: बाबूलाल मरांडी

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

आम जनता एवं व्यवसायियों ने बंद का किया समर्थन।

जमशेदपुर।

चाईबासा में एनएच-220 पर आदिवासी युवाओं पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी झारखंड ने हेमंत सरकार की दमनकारी नीतियों के ख़िलाफ़ पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में सफल बंद का आयोजन किया। भाजपा नेताओं ने इस घटना को झारखंड की लोकतांत्रिक परंपराओं पर हमला करार देते हुए इसे आदिवासी समाज की आवाज़ को कुचलने का प्रयास बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार अब जनता की आवाज़ से डरने लगी है। उन्होंने कहा जो सरकार अपने ही राज्य के आदिवासी युवाओं पर लाठी चलवाती है, वह जनता के विश्वास को खो चुकी है। चाईबासा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे लोगों पर रात के अंधेरे में पुलिसिया अत्याचार इस बात का प्रमाण है कि झारखंड में लोकतंत्र नहीं,तानाशाही चल रही है। भाजपा आदिवासी समाज के साथ है और इस अन्याय के ख़िलाफ़ सड़कों से विधानसभा तक आवाज़ बुलंद करेगी।

READ MORE :Jamshedpur News : श्रद्धालुगण पालकी साहिब के सम्मान लिए मर्यादा और श्रद्धा का पालन करें, अकाली दल की संगत से भावनात्मक अपील

बंद में आम जनता का मिला भरपूर समर्थन:आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि यह बंद पूरी तरह से सफल रहा और इसे जनता का व्यापक समर्थन मिला। उन्होंने कहा लोकतंत्र में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन जनता का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन हेमंत सरकार हर विरोधी आवाज़ को लाठी और गोली से दबाना चाहती है। चाईबासा बाईपास पर भारी वाहनों की वजह से पिछले एक वर्ष में 154 लोगों की मौत हो चुकी है, और जनता केवल सुरक्षा की मांग कर रही थी। सरकार की संवेदनहीनता ने आज आदिवासियों को अपने ही राज्य में असुरक्षित महसूस करने पर मजबूर कर दिया है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :मोंथा चक्रवात को लेकर पूर्वी सिंहभूम प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दिए आपदा प्रबंधन के सख्त निर्देश

यह घटना हेमंत सरकार की जनविरोधी मानसिकता का परिचायक है: चंपई सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा की आदिवासी समाज की नो-एंट्री जैसी जनहित मांग पर गोलियां और लाठियाँ चलवाना हेमंत सरकार की बर्बरता को दर्शाता है। यह वही सरकार है जो खुद को आदिवासी हितैषी बताती है, लेकिन अब उन्हीं के ख़िलाफ़ बर्बरता पर उतर आई है। आने वाले घाटशिला उपचुनाव में आदिवासी समाज इस तानाशाही का जवाब अपने वोट से देगा।

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बंद को जनता की आवाज़ बताया।उन्होंने कहा चाईबासा और सरायकेला के लोग अब अन्याय के ख़िलाफ़ एकजुट हो चुके हैं। भाजपा के नेतृत्व में जनता का यह आंदोलन हेमंत सरकार को चेतावनी है कि अगर राज्य में आदिवासियों पर दमन जारी रहा, तो पूरा झारखंड सड़कों पर उतर आएगा। लोकतंत्र में पुलिसिया अत्याचार की कोई जगह नहीं है। सरकार को तुरंत जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

बंद में जनता का व्यापक समर्थन

कोल्हान के पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाया। व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखे और आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं किया गया।

सरायकेला खरसावाँ में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मीरा मुंडा, उदय सिंह देव इत्यादि और पश्चिमी सिंहभूम में बड़कुंवार गगराई, गीता कोड़ा, और गीता बालमुचू ने भी क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 4 साल… 1 अधूरा पुल और हजारों जिंदगियां! गोविंदपुर-घोड़ाबांधा मार्ग पर घोर लापरवाही, उपायुक्त से जल्द कार्रवाई की मांग

July 26, 2026

Jamshedpur News: कारगिल के 527 शहीदों को नमन, विजय दिवस मना

July 26, 2026

Jamshedpur News :डीएवी बिष्टुपुर के 259 सुपर अचीवर्स सम्मानित

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.