पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के संडे मार्केट में अभिनंदन समारोह आयोजित, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, विधायक पूर्णिमा साहू और महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया स्वागत
जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बिरसानगर स्थित संडे मार्केट में भाजपा बिरसानगर मंडल की ओर से भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में छात्र नेता रवि सिंह चंदेल और तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने नवागंतुक सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।
समारोह की शुरुआत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।
READ MORE :RAILWAY NEWS:छठ के बाद यात्रियों के लिए रक्सौल-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन, रांची-बोकारो-धनबाद होकर चलेगी
युवाओं का भाजपा से जुड़ना संगठन के लिए उत्साहजनक: अमर बाउरी
प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ काम करने वाला विशाल परिवार है। उन्होंने कहा कि युवाओं का पार्टी से जुड़ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है।
उन्होंने नवागंतुक युवाओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
युवाओं की ऊर्जा से संगठन होगा मजबूत: पूर्णिमा साहू
विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बिरसानगर में सैकड़ों युवाओं का भाजपा परिवार से जुड़ना संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास और जनसमर्थन का प्रतीक है। युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच समाज एवं क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देता है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में विज्ञान और कला प्रदर्शनी, छात्रों ने मॉडल और कलाकृतियों से दिखाई प्रतिभा
नए सदस्यों से संगठन को मिलेगी नई गति: संजीव सिन्हा
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और विचारधारा के प्रति निष्ठा से पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। सैकड़ों युवाओं का पार्टी से जुड़ना उत्साहजनक है। इससे संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पार्टी का जनाधार मजबूत होगा।
कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, संजीव कुमार, अमरजीत सिंह राजा, जितेंद्र राय, नीलु मछुआ, गणेश सोलंकी, शैलेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, युवराज सिंह, नीरज शर्मा, सीमा दास, धीरज चौधरी, गौतम दुबे, सनोज प्रसाद, सुंदर सरदार, अरुण दुबे, विद्यानंद प्रसाद, राजू यादव और सन्नी सिंह सहित मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।



