रक्सौल–चर्लपल्ली–रक्सौल के मध्य 01-01 फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन |
छठ पर्व के बाद लौटने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु कन्फर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा की व्यवस्था ।
बिलासपुर –
छठ पर्व के उपरांत यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा उन्हें सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा रक्सौल–चर्लपल्ली–रक्सौल के मध्य 01-01 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 05531 रक्सौल–चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन रक्सौल से शनिवार दिनाँक 21 नवम्बर 2026 को तथा गाड़ी संख्या 05532 चर्लपल्ली–रक्सौल स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से सोमवार दिनाँक 23 नवम्बर 2026 को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनादगाँव एवं गोंदिया स्टेशनों में दिया गया है |
READ MORE:JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: सिखों का आंदोलन रंग लाया, कोहरे में रद्द नहीं होगी टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस
गाड़ी की समय सारिणी
गाड़ी संख्या 05531 रक्सौल–चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन रक्सौल से शनिवार दिनाँक 21 नवम्बर 2026 को 16.55 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन रविवार को रायगढ़ आगमन 15.22 बजे, प्रस्थान 15.24 बजे, बिलासपुर आगमन 17.10 बजे, प्रस्थान 17.20 बजे, रायपुर आगमन 18.50 बजे, प्रस्थान 18.55 बजे, दुर्ग आगमन 19.45 बजे, प्रस्थान 19.50 बजे, राजनादगाँव आगमन 20.15 बजे, प्रस्थान 20.17 बजे, गोंदिया आगमन 22.00 बजे, प्रस्थान 22.10 बजे तथा तीसरे दिन सोमवार को 10.00 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी |
गाड़ी संख्या 05532 चर्लपल्ली–रक्सौल स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से सोमवार दिनाँक 23 नवम्बर 2026 को 22.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन मंगलवार को गोंदिया स्टेशन आगमन 09.30 बजे, प्रस्थान 09.40 बजे, राजनादगाँव आगमन 11.15 बजे, प्रस्थान 11.17 बजे, दुर्ग आगमन 11.50 बजे, प्रस्थान 11.55 बजे, रायपुर आगमन 12.40 बजे, प्रस्थान 12.45 बजे, बिलासपुर आगमन 14.45 बजे, प्रस्थान 14.55 बजे, रायगढ़ आगमन 18.08 बजे, प्रस्थान 18.10 बजे तथा तीसरे दिन बुधवार को 19.00 बजे रक्सौल स्टेशन पहुंचेगी |
कोच संरचना
इस स्पेशल ट्रेन में 01 पावरकार, 01 एसएलआरडी, 04 जनरल, 07 स्लीपर, 01 एसी-II, 04 एसी-III सहित कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
गाड़ी का ठहराव
रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में घोड़ासहन, बैरगनियां, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, धनबाद, कतरासगढ़, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनादगाँव, गोंदिया, वडसा, बल्लारशाह, रामागुंडम एवं काजीपेट स्टेशनों में ठहराव के साथ चलेगी |
यात्रीगण कृपया यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस एवं समय-सारिणी व ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTESऐप से प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें |


