Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को भाजपा का ‘आक्रोश मार्च’, जमशेदपुर से रांची कूच करेंगे हजारों कार्यकर्ता
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को भाजपा का ‘आक्रोश मार्च’, जमशेदपुर से रांची कूच करेंगे हजारों कार्यकर्ता

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी दलों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 25 अप्रैल को राजधानी रांची में एक विशाल आक्रोश मार्च निकालने का ऐलान किया है। यह मार्च मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर मेन रोड तक निकाला जाएगा। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जमशेदपुर महानगर भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

READ MORE :RANCHI NEWS: राज्यपाल और सीएम हेमन्त सोरेन ने पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी की शादी में की शिरकत, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रणनीति पर मंथन और महिला भागीदारी पर विशेष जोर

साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित इस बैठक में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान रांची में होने वाले आक्रोश मार्च की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जमशेदपुर महानगर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक ठोस रूपरेखा तैयार की गई। विशेष रूप से यह तय किया गया कि इस मार्च में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय और भारी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि नारी शक्ति का संदेश मजबूती से दिया जा सके।

READ MORE :RANCHI NEWS: पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता बने झारखंड के नए लोकायुक्त, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दिलाई शपथ

विपक्ष पर आधी आबादी के अधिकार छीनने का आरोप

बैठक को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने एक सोची-समझी साजिश के तहत देश की आधी आबादी को उनके हक से वंचित करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लाया गया महिला आरक्षण विधेयक महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था। लेकिन, कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इसे अपने राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ा दिया।

कांग्रेस का इतिहास हमेशा से महिला विरोधी: संजीव सिन्हा

संजीव सिन्हा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसका इतिहास हमेशा से महिला विरोधी रहा है और आज भी उनका रवैया उसी पुरानी मानसिकता को दर्शाता है। विपक्ष के इस नकारात्मक रवैये के कारण देशभर की नारी शक्ति में गहरा आक्रोश पनप रहा है। इसी जनाक्रोश को एक मजबूत आवाज देने के लिए 25 अप्रैल को रांची में यह आक्रोश मार्च प्रस्तावित है। उन्होंने दावा किया कि महिला सम्मान और उनके अधिकारों की इस लड़ाई को मजबूती देने के लिए जमशेदपुर महानगर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रांची कूच करेंगे।

बैठक में इन प्रमुख नेताओं की रही उपस्थिति

रणनीति तय करने वाली इस अहम बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, सुधांशु ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, संजीत चौरसिया, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, किशोर ओझा, अमित सिंह, मोर्चा अध्यक्ष नीलु मछुआ, मंजीत सिंह, नीतिश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, मारुति नंदन पांडेय, पप्पू उपाध्याय, रितेश झा, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, बापन बनर्जी, हन्नु जैन, नीरज शर्मा और आनंद कुमार समेत कई अन्य प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

AAJ KA RASIFAL: 22 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पांडेय की जुबानी

April 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में ‘अग्निवीर वायु’ भर्ती जागरूकता कार्यक्रम, देश सेवा के लिए युवाओं में दिखा भारी उत्साह

April 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में कोल्हान स्तरीय खो-खो खिलाड़ियों का ग्रेडिंग ट्रायल संपन्न, 90 होनहारों ने दिखाई प्रतिभा

April 21, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.