Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद परिवार को धमकी, भाजपा ने डीसी से की शिकायत
Breaking News

Jamshedpur News :पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद परिवार को धमकी, भाजपा ने डीसी से की शिकायत

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र में 25 जुलाई को पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद अब पीड़ित परिवार को धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण में स्थानीय पुलिस की शुरुआत से ही दिखी उदासीनता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सख्त रुख अपनाया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में पहल करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सबसे पहले वरीय पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले की जानकारी दी, जिसके बाद दो दिनों की देरी से एफआईआर दर्ज हुई। गुरुवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित बच्ची के पिता और परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :TMH में फंसे मरीज की मदद को आगे आए पोटका विधायक संजीव सरदार, बकाया राशि माफ कराकर दिलाया छुट्टी

पीड़िता के पिता ने जिला उपायुक्त को एक लिखित पत्र सौंपते हुए बताया कि दक्षिणी करनडीह की वार्ड पार्षद मोनिका हेम्ब्रम उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड सदस्य लगातार केस में समझौता करने का दबाव बना रही हैं और दावा कर रही हैं कि पुलिस प्रशासन के कई बड़े अधिकारी उनके साथ हैं। परिवार की ओर से मोनिका हेम्ब्रम के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही बच्ची और उसके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई गई है।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि भाजपा इस मामले को हर स्तर पर गंभीरता से उठा रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पीड़ित परिवार को दबाव में लाने का प्रयास हो रहा है, वह निंदनीय है। भाजपा पीड़िता को न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेगी।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :बाराद्वारी सड़क की दुर्दशा पर विधायक पूर्णिमा साहू का अल्टीमेटम, सुधार नहीं तो आंदोलन

वहीं, जिला उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पीड़िता और उनके परिवार को हरसंभव सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित पक्ष को सभी आवश्यक कानूनी संरक्षण दिए जाएंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, कार्यालय मंत्री सुबोध झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:19 सितम्बर 2026 शनिवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

September 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:दुर्गा पूजा से पहले JNAC अलर्ट, नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक; विसर्जन घाटों पर लगेंगे CCTV और बैरिकेडिंग

September 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: त्रिलोचन सिंह खनूजा की अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

September 18, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.