*भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वी जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।
जमशेदपुर।
जमशेदपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर कुणाल सारंगी ने कहा कि यह देश त्याग और बलिदान देने वालों का है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस व्यक्ति नहीं एक विचारधारा हैं। आजादी की लड़ाई के दौरान ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा देने वाले और आजाद हिंद फौज का गठन करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर जमशेदपुर में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परसुडीह नेता जी सुभाष चन्द्र मिलन संघ हलुदबनी में स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर जिला परिषद सुदीप्तो दे राणा,समाजसेवी प्याली दे,नेता जी सुभाष चन्द्र मिलन संघ के अध्यक्ष सौमु भौमिक,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पु”,परसुडीह मण्डल अध्यक्ष त्रिदेव चटराज,पंचायत के मुखिया खत्री सिरका,ब्रजकिशोर सिंह,अरविंद सिंह,ईश्वर सोरेन,नूपुर दा एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

