
जमशेदपुर: महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने जमशेदपुर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
READ MORE :Jamshedpur News :वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का कामःसरयू राय
इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और देश के प्रति समर्पण को नमन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश नेता रविंद्र सिंह रिंकू, बलबीर सिंह बबलू, अमरदीप सिंह भाटिया, बलजीत सिंह, वरयाम सिंह, दलजीत सिंह और साहिब सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष, साहस और त्याग का प्रतीक है। उनकी जयंती पर उन्हें याद करना और उनके विचारों से प्रेरणा लेना युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को याद किया।

