
जमशेदपुर।
राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री Banna Gupta ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ जमशेदपुर के Mango Gandhi Maidan स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर उनके चरणों में शत-शत नमन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का बलिदान और उनकी तपस्या देश और दुनिया के लिए सदैव अजर-अमर रहेगी।
READ MORE :Adityapur Municipal Election 2026 :वार्ड 17 से पूर्व पार्षद अंबुज कुमार ने ठोकी दावेदारी
सत्य और अहिंसा का संदेश
बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज पूरी दुनिया महात्मा गांधी के सिद्धांतों और विचारों को स्वीकार करती है। राष्ट्रपिता ने मानवता को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार केवल भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक शांति और भाईचारे के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
READ MORE :Jamshedpur News : रेडियंट झारखंड 2.0 का समापन 31 को, दूसरे दिन 5000 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
विचारों को अपनाने की अपील
पूर्व मंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे महात्मा गांधी के जीवन, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा लें तथा समाज में प्रेम, सहिष्णुता और सद्भाव को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता के बताए मार्ग पर चलकर ही एक मजबूत, शांतिपूर्ण और समरस समाज का निर्माण संभव है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोग और समर्थक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने राष्ट्रपिता के चित्र और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।



