
आदित्यपुर |
आगामी आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। इसी क्रम में नगर निगम के वार्ड संख्या 17 से पूर्व पार्षद एवं सक्रिय समाजसेवी Ambuj Kumar ने एक बार फिर पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा कर दी है। उनकी घोषणा के साथ ही वार्ड में चुनावी माहौल गरमा गया है।

जनसेवा और विकास को बताया चुनाव लड़ने का कारण
अंबुज कुमार ने कहा कि वार्ड संख्या 17 के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के जागरूक नागरिकों, वरिष्ठजनों और युवाओं से मिले मार्गदर्शन, सुझाव और समर्थन ने उन्हें दोबारा चुनावी मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया है।
विकास कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता
पूर्व पार्षद अंबुज कुमार ने स्पष्ट किया कि यदि जनता ने उन्हें पुनः पार्षद पद की जिम्मेदारी सौंपी, तो वे वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
उपमहापौर पद के लिए भी लड़ने के संकेत
उन्होंने यह भी घोषणा की कि पार्षद पद पर विजय प्राप्त होने के बाद वे उपमहापौर पद के लिए होने वाले चुनाव में भी हिस्सा लेंगे। उनका कहना है कि नगर निगम स्तर पर मजबूत और जनहितैषी नेतृत्व की आवश्यकता है, ताकि आदित्यपुर के विकास को नई दिशा मिल सके।
READ MOrE :Jamshedpur News :सिंहभूम डाक प्रमंडल में भावभीनी विदाई, उमेश कुमार और महेश नायक हुए सेवानिवृत्त
निवासियों से समर्थन की अपील
अंत में अंबुज कुमार ने वार्ड संख्या 17 के सभी निवासियों, प्रबुद्धजनों, महिलाओं, युवाओं और अपने समर्थकों से सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का साथ मिला तो वे वार्ड को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।


