जमशेदपुर/रांची, दिनांक 26 फरवरी 2026
बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संघ, झारखण्ड राज्य इकाई के आगामी चुनाव के तहत आज प्रत्याशियों द्वारा जमशेदपुर शहर स्थित विभिन्न शाखाओं का भ्रमण किया गया। महासचिव कॉमरेड सुनील लकड़ा के नेतृत्व में गठित ऑफिशियल पैनल के समर्थन में सदस्यों से संपर्क स्थापित कर उनसे मतदान का आग्रह किया गया।
READ MORE :राष्ट्रपति ने जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन समारोह में भाग लिया
कैंपेन के दौरान प्रत्याशी सत्य प्रकाश, मनीष कुमार, मनीष मिंज एवं शैलेंद्र सिंह ने अधिकारियों से संवाद स्थापित करते हुए संगठन की नीतियों, भविष्य की कार्ययोजना तथा मजबूत प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि एकजुट एवं सशक्त संगठन ही अधिकारियों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकता है।
READ MORE :AAJ KA RASIFAL : 27 फरवरी 2026 शुक्रवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी
प्रत्याशियों ने सदस्यों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से ऑफिशियल पैनल के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संघ, झारखण्ड राज्य इकाई का चुनाव आगामी 1 मार्च 2026 को रांची में आयोजित किया जाएगा।



