जमशेदपुर: कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री श्याम भक्त मंडल, परसुडीह की ओर से 19वां भव्य श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आगामी 24 नवंबर, मंगलवार की रात परसुडीह हाट बाजार रोड स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा। महोत्सव को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष रतन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल राजू और रोहित अग्रवाल बबलू ने बुधवार को संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: एस-टाइप दुर्गा पूजा मैदान में निर्माण पर विवाद, बाउंड्री वॉल और पक्के निर्माण के खिलाफ उतरे सैकड़ों लोग
काशी विश्वनाथ से आएंगे पागल बाबा
आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष भजनों की अमृत वर्षा के लिए काशी विश्वनाथ से प्रसिद्ध भजन गायक पुनीत कृष्ण जेतली (पागल बाबा) अपनी टीम के साथ जमशेदपुर पहुंचेंगे। उनके साथ मुरलीधर दूबे और दीपु मल्होत्रा भी भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं, स्थानीय भजन गायक चंचल सांवरा भी बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करेंगे।
भजन संध्या का शुभारंभ रात 8:30 बजे होगा, जो देर रात तक प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: छठ महापर्व संपन्न, मेयर संजय सरदार ने विभिन्न घाटों पर उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य
भव्य दरबार, अखंड ज्योत और छप्पन भोग होगा आकर्षण
19वें श्याम महोत्सव का मुख्य आकर्षण बाबा श्याम का भव्य दरबार, अखंड ज्योत और छप्पन भोग का प्रसाद रहेगा। आयोजन समिति ने शहर के सभी श्याम प्रेमियों से सपरिवार पहुंचकर महोत्सव में शामिल होने और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
आयोजन को सफल बनाने में जुटे समिति के सदस्य
महोत्सव को सफल बनाने में बिजय अग्रवाल बिजु, अखिलेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अनुराग शर्मा, विनीत अग्रवाल, वैभव अनुराग शर्मा, राजेश श्याम अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, नवीन अग्रवाल और संजय अग्रवाल संजु सहित समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन की तैयारियों में महिला सदस्य भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


