जमशेदपुर: शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल, मानगो की ओर से 27वां श्री श्री श्याम जन्मोत्सव-2026 आगामी 20 और 21 नवंबर (शुक्रवार और शनिवार) को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दो दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर मानगो न्यू पुरुलिया रोड स्थित श्री श्याम भवन में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
जन्मोत्सव के अवसर पर कोलकाता से आने वाले विशेष कारीगरों द्वारा बाबा श्याम का भव्य फूलों से सुसज्जित दरबार तैयार किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने शहर के सभी श्याम प्रेमियों से सपरिवार शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लेने की अपील की।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: डॉक्टर बनना डिग्री नहीं, मानवता की सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प : उपायुक्त राजीव रंजन
20 नवंबर को भजनों की अमृत वर्षा
जन्मोत्सव के पहले दिन शुक्रवार, 20 नवंबर को शाम 7:15 बजे ज्योत प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद रात 8:15 बजे से भजन संध्या आयोजित की जाएगी।
इसमें भजनों की प्रस्तुति देने के लिए अजमेर से जॉन अजमेरी और कोलकाता से रितिका सेन जमशेदपुर पहुंचेंगे। वहीं, स्थानीय भजन गायक लाला जोशी भी बाबा श्याम के चरणों में अपनी भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे। आयोजकों के अनुसार, बाबा श्याम की इच्छा तक भजन संध्या देर रात तक जारी रहेगी।
21 नवंबर को मंगला आरती और महाप्रसाद
जन्मोत्सव के दूसरे दिन शनिवार, 21 नवंबर को सुबह 4:15 बजे बाबा श्याम की मंगला आरती होगी। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे बारस पूजन एवं भोग अर्पित किया जाएगा। दोपहर 1:15 बजे से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण शुरू होगा।
READ MORE:JAMSHEDPUR NEWS: राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े पर जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर, 15 लोगों ने किया रक्तदान
तैयारियों में जुटे संस्था के पदाधिकारी और सदस्य
श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने श्याम भक्तों से दोनों दिन आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया है।


