सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने किया शिविर का उद्घाटन, रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित; बोले- नियमित रक्तदान स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
जमशेदपुर: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अवसर पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जुगसलाई में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कुल 15 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।
READ MORE:ADITYAPUR NEWS: एस-टाइप दुर्गा पूजा मैदान में निर्माण पर विवाद, बाउंड्री वॉल और पक्के निर्माण के खिलाफ उतरे सैकड़ों लोग
नियमित रक्तदान से समाज को मिलता है लाभ : सिविल सर्जन
शिविर का उद्घाटन करने के बाद सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा कि नियमित रक्तदान समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और इस सामाजिक अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के पारा मेडिकल कर्मियों और चिकित्सा पदाधिकारियों की मेहनत एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।
एक रक्तदान से बचाई जा सकती हैं तीन जिंदगियां
जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावड़िया ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। एक यूनिट रक्त से अलग-अलग घटकों के माध्यम से तीन जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होने और नियमित रूप से इस अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।
READ MORE :Jamshedpur News :छठ महापर्व को लेकर SSP डॉ० ऐहतेशाम वकारिब ने की हाई-लेवल बैठक, घाटों पर CCTV और ड्रोन से रहेगी कड़ी नजर
15 रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी 15 रक्तवीरों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो, प्रखंड लेखा प्रबंधक श्यामा प्रसाद महापात्र, लिपिक आकिब अहमद, नविता कुमारी तथा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


