जमशेदपुर: दीपावली और छठ महापर्व के दौरान रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन पर प्रशासनिक मुस्तैदी का एक बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला। त्योहारी सीजन के इस भारी दबाव के बीच टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18103 (टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस) और ट्रेन संख्या 28181 (टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस) के यात्रियों की आवाजाही को बेहद सुचारू और सफलतापूर्वक प्रबंधित किया गया।
READ MORE :JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: सिखों का आंदोलन रंग लाया, कोहरे में रद्द नहीं होगी टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस
वरिष्ठ अधिकारियों की सीधी निगरानी में हुआ संचालन
यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने का यह पूरा अभियान चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की सीधी देखरेख में चलाया गया। इस सफल संचालन की कमान चक्रधरपुर (CKP) के अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) श्री ए. त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) आदित्य कुमार चौधरी और टाटानगर के सहायक स्टेशन निदेशक (ARM) नीतीश कुमार के हाथों में थी।अधिकारियों ने स्वयं प्लेटफार्मों पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया और लगातार दिशा-निर्देश दिए।
READ MORE :RAILWAY NEWS: भोपाल, ग्वालियर, कोटा और राजस्थान से बिहार-झारखंड के लिए 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
RPF और वाणिज्य टीम की समन्वित पहल
प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी को रोकने और यात्रियों को सुरक्षित ट्रेनों में चढ़ाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वाणिज्य (Commercial) विभाग की संयुक्त टीमों ने पूरी मुस्तैदी के साथ यात्रियों की कतारें (Orderly Queues) लगवाईं आरपीएफ के जवानों और अधिकारियों के समन्वय से स्टेशन परिसर में भीड़ का प्रवाह (Crowd Flow) पूरी तरह नियंत्रित और निर्बाध रहा, जिससे किसी भी प्रकार की भगदड़ या असुविधा की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
रेलवे प्रशासन की इस सक्रियता और बेहतरीन भीड़ प्रबंधन के कारण यात्रियों ने राहत की सांस ली है और सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।


