
अन्नी अमृता.


जमशेदपुर..
लंबे समय से बीमार और प्रभात खबर के वरिष्ठ क्राइम रिपोर्टर रह चुके मनीष सिन्हा उर्फ मोनू भैया उर्फ मोनू दा असमय ही आज इस दुनिया से चले गए.यह सच है कि किसी के जाने से यह दुनिया नहीं रुकती,मगर यह भी तो सत्य है कि एक रिक्तता तो आ ही जाती है जिसे कोई और भर नहीं सकता.मोनू दा क्राइम रिपोर्टिंग के वो सितारे थे जो न सिर्फ खूब चमके बल्कि अन्य उभरते सितारों को भी क्राइम रिपोर्टिंग के गुर सिखाए.जमशेदपुर में जितने भी नए पुराने क्राइम रिपोर्टर आए और उभरे उनमें से ज्यादातर के गुरु मोनू भैया ही थे.
निर्भीक और बेदाग रिपोर्टर रहे
————-
मोनू भैया निर्भीक रिपोर्टिंग करते थे.उनको न पुलिस से लाभ लेने की चिंता रहती थी और न ही अपराधियों से कोई डर लगता था.एनकाउंटर की खबर मिले तो घटनास्थल से ऐसे सबूत के साथ रिपोर्टिंग कर पुलिस पर सवाल खड़ा कर देते थे जिस तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता था.उनकी बेबाक रिपोर्टिंग से पुलिस विभाग हिल जाता था.
स्वर्णरेखा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
———-
आज परिवारजनों की उपस्थिति में साकची स्वर्णरेखा श्मशान घाट के विद्युत शवदाह गृह में मोनू दा का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ.इस दौरान घाट पर उनकी पत्नी सह पत्रकार रीमा डे,पत्रकार ब्रजेश सिंह, निखिल, श्याम झा, अन्नी अमृता,संजीव भारद्वाज,आनंद कुमार,मार्कंडेय मिश्रा,अन्वेष अंबष्ट, रिजवी,गुलाब सिंह,प्रताप,नानक,अजय महतो,अशोक,रवि ,सुदर्शन व अन्य पत्रकार मौजूद थे.अंतिम संस्कार के समय शहर के मशहूर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू,भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले और प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्र भी मौजूद थे.


