
जमशेदपुर। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एक मांग पत्र सौंपा गया। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री ने एसोसिएशन की नवगठित प्रदेश कमिटी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पत्रकार सुरक्षा और स्वास्थ्य बीमा को प्रभावी बनाने की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मुलाकात कर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाने, दुर्घटना सहायता, पेंशन योजना और पत्रकार कल्याण कोष को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की मांग की। राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा।
READ MORE..RANCHI NEWS: रेलवे का बड़ा अलर्ट! धनबाद मंडल में विकास कार्यों के कारण रांची-सासाराम एक्सप्रेस रद्द, टाटा-जम्मू तवी समेत 12 ट्रेनों का बदला रूट
फर्जी पत्रकारों पर अंकुश लगाने की जरूरत: मंत्री योगेंद्र प्रसाद
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने समाज में फर्जी पत्रकारों की बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की। मंत्री ने कहा कि ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन, मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों और पत्रकार संगठनों को मिलकर एक ठोस रणनीति के तहत कार्य करना होगा। उन्होंने निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया।
READ MORE..East Central Railway :झारखंड-बिहार के यात्रियों के लिए महा-अलर्ट! 14 ट्रेनें रद्द, ‘गरीब रथ’ और ‘शक्तिपुंज’ समेत 16 का बदला रूट; घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट
बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक में पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई है। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कोषाध्यक्ष परबिंद पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश बनर्जी, धनबाद जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश सदस्यता प्रभारी नागेंद्र कुमार, प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार, बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा, दिवाकर सिंह, सतीश प्रसाद, अमर सोनकर, दिलीप चंद महतो एवं कोल्हान प्रभारी अजय कुमार महतो मुख्य रूप से शामिल थे।

