जमशेदपुर: नमन परिवार द्वारा आयोजित अखंड तिरंगा यात्रा एवं शहीद सम्मान यात्रा को सफल बनाने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क और बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान साकची, महालक्ष्मी मंदिर, मानगो, शंकोसाई, खड़िया बस्ती, मनीफीट, लाल भट्टा, बाबूडीह बस्ती, झरना घाट और गोलमुरी में नागरिकों को यात्रा के महत्व और उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई।
READ MORE :Jamshedpur News :विधायक संजीव सरदार की पहल से सचिवालय सेवा का मुद्दा विधानसभा में गूंजा
अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान
नमन परिवार के संस्थापक Amarpreet Singh Kale ने कहा कि यह यात्रा वर्ष 2016 में देश विरोधी नारों के प्रतिकार और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए शुरू की गई थी। तब से यह यात्रा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इस अवसर पर शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल होकर अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।काले ने नागरिकों से अपील की कि वे 22 मार्च को आयोजित होने वाली इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि यह न केवल देशभक्ति का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को भी सशक्त करता है।
यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी
बैठकों में उपस्थित सभी नागरिकों ने एकजुट होकर इस वर्ष भी अखंड तिरंगा यात्रा एवं शहीद सम्मान यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने और शहरवासियों को राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उद्देश्य और महत्व
देश की अखंडता और एकता को सुदृढ़ करना
अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देना
युवाओं और नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना
शहर में नागरिक एकता और सहयोग बढ़ाना





