Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: सस्टेनेबल नहीं, ‘सनातन विकास’ मॉडल अपनाएं-सरयू राय
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: सस्टेनेबल नहीं, ‘सनातन विकास’ मॉडल अपनाएं-सरयू राय

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 23, 2026Updated:May 24, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

अगली पीढ़ी की भलाई ‘सनातन विकास’ मॉडल में ही संभव

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को विकास की पहली शर्त बताया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान विकास का मॉडल एक तरह से विनाश का मॉडल बनता जा रहा है, जहां पहले अंधाधुंध निर्माण किया जाता है और बाद में पहाड़ों व नदियों को बचाने की औपचारिकता निभाई जाती है। विकास का काम बेहद जरूरी है, लेकिन वह ‘चरैवेति चरैवेति’ (निरंतर चलते रहने) के सिद्धांत पर आधारित होना चाहिए। ऐसा विकास जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता रहे और आने वाली नस्लों के लिए भी प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित छोड़े, उसे ही उन्होंने ‘सनातन विकास’ का नाम दिया।

मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय नदी पर्वत सम्मेलन के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए उन्होंने मौजूदा विडंबनाओं पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश में पर्यावरण और सामान्य प्रशासन से जुड़े भारी-भरकम कानून तो मौजूद हैं, लेकिन उन्हें उनकी मूल भावना के विपरीत लागू किया जाता है या फिर वे ठंडे बस्ते में पड़े रहते हैं।

सस्टेनेबल डेवलपमेंट बनाम सनातन डेवलपमेंट

READ MORE..GHATSHILA NEWS: सोना देवी विश्वविद्यालय में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का समापन, कुलपति ने दिया खास संदेश

सरयू राय ने भारत सरकार द्वारा वर्ष 2030 तक तय किए गए सस्टेनेबल डेवलपमेंट लक्ष्यों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों में जमीन पर कुछ खास बदलाव होता नहीं दिख रहा है। ‘सस्टेनेबल’ शब्द के मुकाबले ‘सनातन’ शब्द अधिक व्यावहारिक और गहरा है, जिसका अर्थ है— ‘नित्य नूतन, चिर पुरातन’। शुरुआती दौर से जो विकास कार्य प्रकृति के अनुकूल चल रहे हैं, उन्हें ही बिना किसी अचानक नकारात्मक परिवर्तन के आगे बढ़ाना सनातन विकास है।

उन्होंने देश के मुख्य न्यायाधीश की हालिया टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि पर्यावरणविदों पर विकास विरोधी होने का ठप्पा लगाना गलत है। पर्यावरण की रक्षा की बात करने वाले केवल उन प्रतिकूल प्रभावों को रोकने का प्रयास करते हैं जो समाज और प्रकृति को अपूरणीय क्षति पहुंचाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए कानून के लिए जारी प्रयास जनता के हाथ में एक और कानूनी हथियार देंगे, जिससे वे अदालत का दरवाजा खटखटा कर जल, जंगल और जमीन की रक्षा कर सकेंगे।

सारंडा के बदलते स्वरूप पर पुस्तक और स्मारिका का विमोचन

इस राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान विधायक और लेखक सरयू राय की नई अंग्रेजी पुस्तक ‘चेंजिंग फेस ऑफ सारंडा’ (Changing Face of Saranda) का भव्य विमोचन किया गया। मात्र 100 रुपये मूल्य की इस पुस्तक में सारंडा वन क्षेत्र में आए बदलावों और पर्यावरणीय चुनौतियों का प्रामाणिक ब्यौरा है। इसके साथ ही अंशुल शरण के संपादन में तैयार 126 पृष्ठों की एक विशेष स्मारिका का भी विमोचन हुआ, जिसमें पर्यावरण के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विद्वानों के शोधपरक लेख शामिल हैं।

समारोह में अतिथियों का गरिमामय सम्मान भी किया गया। संजीव मुखर्जी ने गौतम सूत्रधार का, प्रवीण सिंह और प्रेम ने अरुण कु. शुक्ला का, संतोष भगत व टुनटुन सिंह ने संजय उपाध्याय का, नीरू सिंह व सुनीता सिंह ने प्रो. एम.के. जमुआर का, विनीत ने प्रो. गोपाल शर्मा का, और निर्मल सिंह ने मनोज सिंह का शाल, पौधा तथा स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। यूपी संघ के अध्यक्ष डीपी शर्मा का स्वागत विधायक सरयू राय और राजेंद्र सिंह ने किया।

प्रो. अंशुमाली और प्रो. पीयूष कांत पांडेय तैयार करेंगे नए कानून का ड्राफ्ट

READ MORE.JAMSHEDPUR NEWS: जदयू की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक 26 मई को, खीरू महतो और सरयू राय की मौजूदगी में बनेगी नई रणनीति

सम्मेलन के संरक्षक और जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने पर्यावरण व नदी संरक्षण से जुड़े नए कानून का ड्राफ्ट फाइनल करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रो. पीयूष कांत पांडेय और प्रो. अंशुमाली को सौंपी है। ये दोनों विशेषज्ञ दो दिनों तक सम्मेलन में आए सभी सुझावों और पूर्व के तीन अलग-अलग ड्राफ्टों का गहन अध्ययन करेंगे। एक सप्ताह के भीतर अंतिम ड्राफ्ट तैयार कर राजेंद्र सिंह और सरयू राय को भेजा जाएगा, जिसके बाद इस पर राष्ट्रव्यापी चर्चा और कानूनी अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सर्विस पिस्टल छीनकर भाग रहे स्नैचर को लगी गोली

June 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उलीडीह गोलीकांड में दोस्त ही निकला कातिल, इलाज के दौरान देवदास गौड़ की मौत

June 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: Shocking Twist in Ulidih Shooting, Friend Turns Killer as Devdas Gaur Succumbs to Injuries

June 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.