Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:उपायुक्त के निर्देशानुसार मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बाल संरक्षण के मुद्दे पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला
Breaking News

Jamshedpur News:उपायुक्त के निर्देशानुसार मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बाल संरक्षण के मुद्दे पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर

जिला के उपायुक्त  अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार टाउन हॉल, सिदगोड़ा में मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बाल संरक्षण के मुद्दे पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में उप विकास आयुक्त सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो, सभी बीडीओ व अन्य स्टेक होल्डर उपस्थित रहे। मिशन वात्सल्य के स्पॉन्सरशिप योजना, फॉस्टर केयर योजना एवं बाल विवाह जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही चाइल्ड प्रोटेक्शन पॉलिसी, वल्नेरेबिलिटी मैपिंग, सड़क पर जीवनयापन करने वाले बच्चों के लिये नीति, बाल श्रम, बाल व्यापार, बाल विवाह, बाल संरक्षण, पॉक्सो, किशोर न्याय अधिनियम, बच्चों से जुड़े अन्य कानून पर चर्चा की गई तथा विभिन्न स्टेकहोल्डर का उन्मुखीकरण किया गया ।

उप विकास आयुक्त सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने उपस्थित सदस्यों से अपील किया कि वे किशोर-किशोरियों की सुरक्षा और उनके समग्र विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सभी स्टेकहोल्डर का दायित्व है कि न केवल ऐसे बच्चों के शैक्षणिक विकास में बल्कि उनके मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक कल्याण में भी अहम भूमिका निभायें। उन्होंने बाल सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम और मिशन वात्सल्य जैसी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया, साथ ही बच्चों को उनके अधिकारों, अवसरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने की अपील की।

एसडीएम धालभूम ने लोगों से अपील किया कि वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन की सुविधा के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए ताकि पीड़ितों को मदद मिल सके । उन्होन सखी- वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन नंबर- 9430123165, टोल फ्रीनं- 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर- 1098 को ज्यादा से ज्यादा प्रसारित करने की बात कही जिससे निजी एवं सार्वजनिक स्थलों पर परिवार, समुदाय, कार्यस्थल के अंदर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न, भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक दुर्व्यवहार एवं हिंसा से पीड़ित महिलाओं का सहयोग किया जा सके।

रूरल एसपी ने कहा कि जो भी बच्चे अपने राह से भटक गए हैं उन्हें वापस मुख्यधारा से जोड़ने तथा पुनर्वास करने का एक संपूर्ण मिशन है । उन्होने कहा कि मिशन वात्सल्य एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा, कल्याण एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने योजना के तहत परिवार आधारित गैर-संस्थागत देखभाल के महत्व को रेखांकित किया ताकि कठिन परिस्थितियों में बच्चों को समाज तथा सरकारी-गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं से सहयोग मिल सके ।

कार्यशाला में अनाथ एवं पीड़ित बच्चों के क्षमता निर्माण और अभिसरण पर विशेष जोर दिया गया । साथ ही बच्चों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के बीच एकीकृत और समन्वित प्रयास किए जाने, बच्चों के क्षमतावर्धन के माध्यम से सभी हितधारकों को न केवल मिशन वात्सल्य के उद्देश्यों को समझने बल्कि उन्हें योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से भी परिपूर्ण करने पर जानकारी दी गई

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में आपूर्ति विभाग की बड़ी बैठक, अयोग्य राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के दूसरे संस्करण का भव्य समापन, 365 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न, चैतन्य भानु ने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.