Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, सरयू राय के नेतृत्व में होगा चरणबद्ध जनांदोलन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, सरयू राय के नेतृत्व में होगा चरणबद्ध जनांदोलन

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 20, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में यात्री ट्रेनों की लगातार हो रही लेटलतीफी और यात्रियों की परेशानी को लेकर ‘रेल यात्री संघर्ष समिति’ ने रेलवे के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें रेलवे के मनमाने रवैये के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

इस अहम बैठक में विधायक सरयू राय के साथ समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह, आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह और जद (यू) के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जब तक चक्रधरपुर रेल मंडल स्थिति में ठोस सुधार नहीं करता, तब तक यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

READ MORE :Summer Special Trains 2026:गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को बड़ी राहत, नांदेड़ और आसनसोल के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, टाटा, चांडिल और पुरुलिया में होगा ठहराव, जानें रुट और समय

मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि उपलब्ध आंकड़ों से यह पूरी तरह स्पष्ट है कि आम रेल यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी से गंभीर रूप से परेशान हैं। हर प्लेटफॉर्म पर यात्री ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान का समय प्रदर्शित होता है, लेकिन मालगाड़ियों के संबंध में ऐसी कोई जानकारी नहीं होती। इसके बावजूद रेल अधिकारी यात्री गाड़ियों को आउटर पर रोक कर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देते हैं।

श्री राय ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को पास कराने के संबंध में रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड अथवा मंडल स्तर से कोई विशेष आदेश या सर्कुलर जारी हुआ है, तो रेलवे उसे अविलंब सार्वजनिक करे। उन्होंने रेलवे पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने का दावा अब खोखला साबित हो रहा है। इसके कारण जमशेदपुर के यात्रियों को हो रहे आर्थिक और मानसिक नुकसान का आकलन भी किया जाना चाहिए।

26 अप्रैल को 50 समूह चलाएंगे महाहस्ताक्षर अभियान

समिति ने आगामी 26 अप्रैल को स्टेशनों पर एक व्यापक एवं प्रभावशाली ‘महाहस्ताक्षर अभियान’ चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत संघर्ष समिति के 50 विशेष समूह बनाए जाएंगे, जो रेलवे स्टेशनों पर उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों से सीधा संपर्क कर उनके हस्ताक्षर और अनुभव साझा करेंगे। एकत्रित हस्ताक्षरों को झारखंड के राज्यपाल और भारत सरकार के रेल मंत्रालय तक भेजा जाएगा, ताकि जमशेदपुर के यात्रियों की समस्याओं को मजबूती के साथ राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा सके।

READ MORE :Bihar Train News :रेलवे का बड़ा तोहफा, नई दिल्ली-सुपौल, आनंद विहार-जोगबनी और सहरसा-यशवंतपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

डीआरएम को सौंपेंगे ज्ञापन, 23 को होगी रणनीति पर बड़ी बैठक

समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने बताया कि मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल चक्रधरपुर के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) को एक कड़ा ज्ञापन सौंपेगा। 26 अप्रैल के हस्ताक्षर अभियान को वृहद रूप देने के लिए आगामी 23 अप्रैल को एक बड़ी बैठक बुलाई गई है, जिसमें विभिन्न सामाजिक समूहों और व्यक्तियों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। शिव शंकर सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर में एक बड़ा ‘ओपन बोर्ड’ लगाया जाएगा, जिस पर यात्रियों से सीधे हस्ताक्षर कराए जाएंगे। इसके अलावा स्टेशन और प्लेटफॉर्म्स पर पर्चे (पैम्फलेट) बांटकर यात्रियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

युवाओं की होगी बड़ी भागीदारी, यह अब बन चुका है जनांदोलन

आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि रेलवे के खिलाफ इस संघर्ष में युवाओं की बहुत बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह आंदोलन इतना जोरदार होगा कि रेलवे को अपनी कुव्यवस्था सुधारने पर मजबूर होना पड़ेगा। वहीं, जद (यू) के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि विधायक सरयू राय के कुशल नेतृत्व में यह आंदोलन अब एक ‘जनांदोलन’ का रूप ले चुका है। आम नागरिक खुद सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से चक्रधरपुर मंडल की पोल खोल रहे हैं। रेलवे की लचर व्यवस्था अब बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है।


Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, वापस न लेने पर जनआंदोलन की चेतावनी

April 21, 2026

Summer Special Train 2026 : यात्रियों को बड़ी राहत, रायपुर और खड़गपुर के बीच चलेगी सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और रूट

April 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: महिला आरक्षण पर झामुमो का केंद्र पर तीखा हमला, कहा- “नीयत साफ नहीं, 2023 में पास बिल अब तक लागू क्यों नहीं?”

April 21, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.