
▪️श्री विनोद कुमार के कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में किये गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता l डॉ 0 मृत्युंजय धाउड़िआ, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम l
जमशेदपुर।
जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, में अचिकित्सा सहायक श्री विनोद कुमार के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ 0 मृत्युंजय धाउड़िआ तथा विशिष्ट अतिथि मनोचिकित्सक डॉ 0 दीपक कुमार गिरि उपस्थित थे l कार्यक्रम का उद्धघाटन सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ दे कर किया गया l मंच का संचालन कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री रविंद्रनाथ ठाकुर के द्वारा किया गया l
जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ 0 राजीव लोचन महतो ने श्री विनोद कुमार के साथ बिताये गए पल को याद करते हुए कहा की विनोद जी समय के बहुत ही पाबंध थे l
मनोचिकित्साक डॉ 0 गिरि ने कहा की विनोद जी को जो भी जिम्मेदारी दी जाती थी, वह बहुत ही ईमानदारी से निभाते थे l
कार्यालय के प्रधान लिपिक श्री ह्रषिकेश गिरि ने कहा की विनोद जी को वह बहरागोड़ा में योगदान से जानते थे l
जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ 0 मृत्युंजय धावड़िआ ने अपने सम्बोधन में कहा की कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में बिनोद जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता l
विनोद जी को कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्थी पत्र दे कर सम्मानित किया गया l
इस सेवानिवृत सह सम्मान सामारोह में जिला फिलेरिया इकाई, जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय,सिविल सर्जन कार्यालय तथा सदर अस्पताल के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे l
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तुषार कांति बनर्जी, दीपक कुमार गुप्ता, कुंदन कुमार, मौसूमी चटर्जी, संगीता चाकी, सुमित्रा महतो, नितीश कुमार, कुंदन कुमार, ब्राह्मराज यादव, सुशील कुमार, संजय चटर्जी, अजय कुमार, अमरेश कुमार, ताजीन कुल्लू, डॉ 0 स्मिता हेमब्रम, पवन कुमार, सत्येंद्र कुमार, जन्मेजय महतो, प्रबीर मंडल, दुर्योधन बागती, लोचन महतो, प्रत्युश कुमार का योगदान रहा l



