
जमशेदपुर: मानगो नदी में नहाने के दौरान लापता हुई 9 वर्षीय पूनम कुमारी की तलाश को लेकर शनिवार को परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बच्ची की तलाश के लिए NDRF की टीम और प्रशिक्षित गोताखोरों को बुलाने की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने मानगो पुल को जाम कर दिया।
पूनम के नदी में लापता होने के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही है। स्थानीय स्तर पर काफी प्रयास किए गए, लेकिन बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजने की मांग की।
READ MORE :Jamshedpur News :जिउतिया पर्व पर पसरा मातम, मानगो गांधी घाट पर नदी में डूबीं दो सगी बहनें, 9 वर्षीय पूनम लापता
NDRF और विशेषज्ञ गोताखोरों को बुलाने की मांग
परिजनों का कहना है कि नदी में तेज बहाव होने के कारण स्थानीय स्तर पर चल रही तलाश पर्याप्त नहीं है। उन्होंने NDRF की टीम और प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद से नदी में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाने की मांग की।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से बच्ची की तलाश में तेजी लाने की अपील की। उनका कहना है कि समय बीतने के साथ परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है, इसलिए विशेषज्ञ टीम को तत्काल अभियान में लगाया जाना चाहिए।
बच्ची के लापता होने से परिवार में मातम
पूनम के लापता होने के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार लगातार बच्ची के मिलने की उम्मीद लगाए हुए है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए।
प्रशासन से तत्काल रेस्क्यू अभियान तेज करने और नदी के अलग-अलग हिस्सों में प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद से तलाशी कराने की मांग की गई।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:स्वर्ण रेखा घाट पर 101 आचार्यों ने कराया अज्ञात पितरों का महातर्पण, 16 वर्षों से जारी है यह निःशुल्क परंपरा
मानगो पुल जाम, आवागमन प्रभावित
NDRF और गोताखोरों को बुलाने की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने मानगो पुल पर जाम लगा दिया। इससे पुल पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि प्रशासन बच्ची की तलाश के लिए हर संभव संसाधन लगाए और रेस्क्यू अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाए

