
जमशेदपुर: जी टाउन क्लब मैनेजमेंट और कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न हो गया है। समझौते के तहत क्लब के कर्मचारियों को इस वर्ष 16 प्रतिशत बोनस मिलेगा। बोनस के रूप में कर्मचारियों को न्यूनतम ₹31,108, औसत ₹36,481 और अधिकतम ₹40,503 की राशि प्राप्त होगी।
बोनस समझौते पर क्लब प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए। प्रबंधन की ओर से प्रेसिडेंट विनीत कुमार शाह, वाइस प्रेसिडेंट राजेश कुमार झा, जनरल सेक्रेटरी विकास कुमार, राकेश जायसवाल और रोशन दे ने हस्ताक्षर किए।
वहीं, यूनियन की ओर से प्रेसिडेंट राकेश्वर पांडे, डेप्युटी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, जनरल सेक्रेटरी ददन सिंह तथा यूनियन कमेटी मेंबर कीर्तन महतो और मो. हामिद ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
READ MORE :Jamshedpur News :MTMH कर्मचारियों को 19% बोनस, अधिकतम 1,00,306 रुपये, 9 अक्टूबर को होगा भुगतान
क्लब और कर्मचारियों के साथ मिलकर आगे बढ़ने पर जोर
बोनस समझौते पर क्लब अध्यक्ष विनीत कुमार शाह और यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने खुशी जताई। दोनों ने कहा कि क्लब के विकास के साथ कर्मचारियों का विकास भी जरूरी है। प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ क्लब को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
दोनों पक्षों ने कहा कि क्लब की प्रगति के साथ यहां आने वाले सदस्यों और ग्राहकों की सुविधाओं एवं सेवा की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट रिक्रिएशन एसोसिएशन कर्मचारियों को 20% बोनस, न्यूनतम 41,318 और अधिकतम 50,506 रुपये मिलेंगे
क्लब के भोजन की गुणवत्ता की हुई तारीफ
यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने जी टाउन क्लब में उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्लब के भोजन की गुणवत्ता की चर्चा विभिन्न जगहों पर होती है। उन्होंने प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया।
बोनस समझौते के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के सहयोग से क्लब को और आगे ले जाने की प्रतिबद्धता जताई। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बोनस समझौता संपन्न हुआ।

