Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :जुगसलाई के होटल मेरेडियन में “वैचारिकी ” पुस्तक का हुआ लोकार्पण,अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम का आयोजन
Breaking News

Jamshedpur News :जुगसलाई के होटल मेरेडियन में “वैचारिकी ” पुस्तक का हुआ लोकार्पण,अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम का आयोजन

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 6, 2025Updated:July 7, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर.

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पूर्वी सिंहभूम जिला के बैनर तले रविवार को जुगसलाई के होटल मेरेडियन में “वैचारिकी ” पुस्तक का लोकार्पण हुआ.इस कार्यक्रम के राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग के प्रभारी अध्यक्ष बसंत कुमार गोस्वामी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए.

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर और भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. उसके बाद प्रांत उपाध्यक्ष एंजिल उपाध्याय ने ग्राहक गीत गाया. प्रचार प्रसार टोली के सदस्य अंकेश ने संगठन मंत्र का वाचन किया.

मुख्य अतिथि बसंत कुमार गोस्वामी को संगठन की ओर से उत्तरीय, प्रतीक चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया गया. स्वागत वक्तव्य पूर्वी सिंहभूम की पर्यावरण सह प्रमुख वंदना कुमारी ने दिया. कोल्हान प्रमंडल संयोजक वी प्रभु ने सभा को संगठन के बारे में जानकारी दी. उसके बाद अतिथियों ने “वैचारिकी” पुस्तक का लोकार्पण किया.

प्रांत पर्यावरण प्रमुख डॉ अनीता शर्मा ने पुस्तक पर अपनी बात रखते हुए कहा कि यह पुस्तक सामाजिक जागरण के महत्वपूर्ण विषयों पर हमें जागरूक करती है. कार्यक्रम में सभी रचनाकारों को दो पुस्तकें और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष पप्पू ने अपनी बात रखते हुए कहा कि समाज में विचारों की गतिशीलता आवश्यक है और वैचारिकी पुस्तक हमें विभिन्न विषयों पर जागरूक करेगी और चिंतन करने के लिए प्रेरित भी करेगी. मुख्य अतिथि बसंत कुमार गोस्वामी जी ने कहा कि जागरूक बनिए क्योंकि जागरूक समाज ही अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति चिंतनशील होता है. इन्होंने ई जागृति, सी पी ग्राम पोर्टल की भी विस्तृत जानकारी दी. इन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था में कई मामलों में सिर्फ इसलिए देर होती है क्योंकि नागरिकों को कानूनी प्रावधान की जानकारी नहीं रहती है.
प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि संगठन के उद्देश्य को हम विभिन्न तरीकों से जन समुदाय तक पहुंचाते हैं. साहित्य भी उसमें से एक माध्यम है. लेखन के जरिए भी हम ग्राहकीय बोध जागृत कर सकते हैं.

कार्यक्रम के अंत में पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख आरती शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. पूर्वी सिंहभूम पर्यावरण आयाम प्रमुख कुमार अमलेंदु ने कार्यक्रम का संचालन किया.वहीं पूर्वी सिंहभूम की महिला आयाम सह प्रमुख रीना परितोष ने कल्याण मंत्र का वाचन किया. कार्यक्रम की व्यवस्था में प्रांत कोषाध्यक्ष चंद्रनाथ बनर्जी और देवव्रत बनर्जी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने शुभकामना देते हुए कहा कि हर व्यक्ति जागरूक होगा तो समाज भी सशक्त बनेगा.ग्राहक पंचायत हमेशा अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करता रहा है. जागरूक करने वाले साहित्य की रचना आज समाज की आवश्यकता है, इस दिशा में “वैचारिकी” पुस्तक का उल्लेखनीय स्थान रहेगा.

पुस्तक की जानकारी :–
वैचारिकी पुस्तक में कुल 128 पेज है. इसमें गद्य और पद्य दोनों विधा में रचनाएं हैं. गद्य में कुल 33 रचनाएं हैं, जबकि पद्य में कुल 17 रचनाएं हैं. कुछ लेखकों ने गद्य- पद्य दोनों में ही अपनी रचनाएं लिखी हैं. इसमें कुल 48 लेखकों की रचनाएं हैं. महत्वपूर्ण बात यह है कि यह पुस्तक बहुत सारे ऐसे विषयों का संकलन है जिस पर आज जन समुदाय को जागृत करने की आवश्यकता है, जैसे ग्राहक के अधिकार, जमाखोरी का बहिष्कार, विज्ञापन का भ्रम जाल, कचरे का सही निष्पादन,ओ टी टी के दुष्परिणाम ,अवध का राम मंदिर ,ऑनलाइन खरीदारी के जोखिम , पेसा अधिनियम 1996 ,योग और ध्यान. पुस्तक के तीन संपादक हैं — ग्राहक पंचायत की प्रांत उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय, प्रांत पर्यावरण प्रमुख डॉक्टर अनीता शर्मा और पर्यावरण आयाम प्रमुख कुमार अमलेंदु.

इस पुस्तक में शुभकामना संदेश ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री दिनकर सबनीस और क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने दिया है.

इस लोकार्पण कार्यक्रम में संस्था की वरिष्ठ महिला साहित्यकार डॉक्टर सरित किशोरी,विजयलक्ष्मी वेदुला के साथ-साथ डॉली परिहार,सागर चौबे, डॉक्टर सुमन लता ,सूरज कुमार, सागरिका मिश्रा, पूर्वी सिंहभूम के उपाध्यक्ष मनोज लाकड़ा,मीरा गुप्ता,डॉ रजनी रंजन,सुकुमार,अभिलाषा कुमारी और अन्य उपस्थित थे. उल्लेखनीय बात यह रही कि इस पुस्तक में विद्यार्थी समूह से छात्रा मुस्कान कुमारी, बबली कुमारी, इच्छा कुमारी ,कुमकुम कुमारी ,अंशु कुमारी की भी रचनाएं प्रकाशित की गई हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.