Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला में परियोजना उल्लास के तहत मिर्गी जांच शिविर, 197 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज और दवा
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला में परियोजना उल्लास के तहत मिर्गी जांच शिविर, 197 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज और दवा

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 5, 2026Updated:November 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

घाटशिला/जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को ‘परियोजना उल्लास’ के तहत मिर्गी रोगियों के लिए एक दिवसीय नि:शुल्क विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश और सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 197 मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। इनमें 43 नए मरीजों की स्क्रीनिंग की गई, जबकि 154 पुराने मरीजों का फॉलोअप किया गया।

शिविर का निरीक्षण भारत सरकार के अपर सचिव राहुल शर्मा और उपायुक्त राजीव रंजन ने किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने दोनों अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्था पर संतोष जताया।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स अकादमी में वृक्षारोपण के साथ जीवन-मूल्य संवर्धन कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मरीजों को एक महीने की दवा और आने-जाने की सुविधा मुफ्त

परियोजना उल्लास के तहत आयोजित शिविर में मरीजों को नि:शुल्क स्क्रीनिंग, चिकित्सकीय परामर्श और एक महीने की दवा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों और उनके परिजनों के लिए आने-जाने तथा भोजन की भी नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी। इस पहल की मरीजों के परिजनों ने सराहना करते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया।

जिले में पहले भी आयोजित हो चुके हैं पांच शिविर

परियोजना उल्लास के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में इससे पहले घाटशिला अनुमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा, साकची स्थित टीकौषधि भंडार (जेल चौक), चाकुलिया और पोटका में शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों की सफलता के बाद इस माह फिर घाटशिला में विशेष जांच शिविर लगाया गया।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में Ojass ’27 का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित, 18 फरवरी से होगा टेक्निकल फेस्ट

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निभाई अहम भूमिका

शिविर को सफल बनाने में परियोजना उल्लास के नोडल पदाधिकारी सह जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा, घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर टुडू, पोटका सीएचसी प्रभारी डॉ. सुकांत सीट, मनोचिकित्सक डॉ. दीपक कुमार गिरि और डॉ. महेश हेम्ब्रम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसके अलावा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मयंक कुमार सिंह, प्रखंड लेखा प्रबंधक सुशील कुमार, डीडीएम दिलीप कुमार, डीपीसी हिकीम प्रधान, कंप्यूटर ऑपरेटर सत्यम कुमार, एसटीटी, सहिया साथी और सहियाओं ने भी शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया।

परियोजना उल्लास का उद्देश्य: मिर्गी से पीड़ित मरीजों की समय पर पहचान, नियमित जांच, परामर्श और निरंतर उपचार सुनिश्चित करना, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराई जा सकें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

DHANBAD-GAYA NEWS: धनबाद, गया और शेखपुरा से दिल्ली के लिए चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, नवंबर तक मिलेगा लाभ

November 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व पर साकची गुरुद्वारा में होगा नगरकीर्तन का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से जगमगाएगा आसमान

November 6, 2026

BIHAR RAILWAY NEWS: पटना, दानापुर और पाटलिपुत्र से दिल्ली के लिए चलेंगी 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें ट्रेन नंबर और तारीख

November 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.