Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: खासमहाल–गोविंदपुर सड़क को लेकर भाजपा का जनसमर्थन अभियान, 3,500 लोगों ने किए हस्ताक्षर
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: खासमहाल–गोविंदपुर सड़क को लेकर भाजपा का जनसमर्थन अभियान, 3,500 लोगों ने किए हस्ताक्षर

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

JAMSHEDPUR NEWS: खासमहाल–गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने और निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर भाजपा परसुडीह मंडल की ओर से रविवार को व्यापक जनसमर्थन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब 3,500 स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर कर सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग का समर्थन किया।

भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चांदनी चौक परसुडीह, त्रिवेणी टॉवर चौक परसुडीह और मकदमपुर रेलवे फाटक चौक परसुडीह में आयोजित किया गया। तीनों स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हस्ताक्षर के माध्यम से अपनी मांग दर्ज कराई।

READ MORE:JAMSHEDPUR NEWS:DBMS कॉलेज के NSS शिविर में बच्चों के लिए ड्राइंग और क्विज का आयोजन, महिलाओं और युवाओं को किया गया जागरूक

करीब 18.40 करोड़ रुपये की सड़क, लंबे समय से अधूरा निर्माण

अभियान के दौरान भाजपा झारखंड प्रदेश के नेता राम सिंह मुंडा ने कहा कि करीब 18 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली खासमहाल–गोविंदपुर सड़क क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा रहने के कारण स्थानीय लोगों, व्यवसायियों, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ निर्धारित मानकों का पालन होना जरूरी है। जनता के पैसे का सदुपयोग हो और सड़क टिकाऊ एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से बने, यह प्रशासन और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है।

राम सिंह मुंडा ने कहा कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता चाहती है कि अधूरे कार्य में तेजी लाकर सड़क का निर्माण जल्द पूरा किया जाए।

READ MORE :ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा पंडालों से सफाई शुल्क वसूलने का आदेश वापस, पूजा समितियों को बड़ी राहत

निर्माण पूरा होने तक जारी रहेगा आंदोलन: सुमित शर्मा

भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर जनसमर्थन हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान को मिले व्यापक समर्थन से स्पष्ट है कि स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क निर्माण पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से जनहित को प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की।

सुमित कुमार शर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने तक भाजपा परसुडीह मंडल लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना जनआंदोलन जारी रखेगा।

आवागमन की परेशानी दूर करने की मांग

भाजपा नेताओं के अनुसार खासमहाल–गोविंदपुर सड़क पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। निर्माण कार्य में देरी के कारण स्थानीय नागरिकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पार्टी ने मांग की है कि सड़क निर्माण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और इसे शीघ्र, पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।

ये रहे मौजूद

अभियान में भाजपा झारखंड प्रदेश के नेता राम सिंह मुंडा, भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, पंचायत समिति सदस्य रूद्र मुंडा, विजय विश्वकर्मा, अजय सिंह, विनोद सिंह, रामप्रसाद जायसवाल, गिरिजा रंजन, दुर्गा सेनापति, आरती ओझा, बीना शर्मा, शर्मिष्ठा चक्रवर्ती, प्रकाश सांडील, विवेक मुंडा, दीपक बरनवाल, विश्वजीत चक्रवर्ती, जयंतो दास, राजेश कुमार शर्मा, केदार मंडल, राजेश कुमार सिंह, वीर बहादुर कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह, शुभाशीष, रवि शर्मा, लाला कंजे समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

RANCHI NEWS: दुर्गा पूजा समितियों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पर्यावरण अनुकूल विसर्जन और नशामुक्ति अभियान पर जोर

October 6, 2026

RAILWAY NEWS :अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद चिंतामणि महाराज ने दिखाई हरी झंडी

October 6, 2026

ADITYAPUR NEWS: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर गम्हरिया में 8 अक्टूबर को कांग्रेस की विरोध पदयात्रा

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.