Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NES :सोना देवी विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षक दिवस, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन
Breaking News

JAMSHEDPUR NES :सोना देवी विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षक दिवस, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 5, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
सोना देवी विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 
• सोना देवी विश्वविद्यालय की गरिमा यहां के प्राध्यापकों से ही है, कोई भी विद्यालय, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय गुरूओं का सम्मान किए बिना आगे नहीं बढ सकता भावी पीढियों को संभालने की जिम्मेवारी शिक्षकों की ही है – कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह
• आज के परिवर्तनशील समाज में समय के साथ शिक्षकों को भी बदलना होगा – कुलपति डॉ जेपी मिश्रा
• शिक्षक दिवस मनाने की सार्थकता तभी है जब इन महापुरूषों के जीवन दर्शन और इनकी शिक्षा को हम आत्मसात करें-  कुलसचिव प्रो डॉ गुलाब सिंह आजाद
• सोना देवी विश्वविद्यालय में आयोजित फ्रेशर्स वीक ‘आगाज’ 3 का समापन भी सफलतापूर्वक हो गया
जमशेदपुर।
सोना देवी विश्वविद्यालय में आज राष्ट्रीय शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. विश्वविद्यालय के विवेकानन्द ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुई. इस अवसर पर कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने कहा कि हम प्रख्यात शिक्षाविद् सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर जो कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, इसका मकसद यह है कि आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के जमाने में लोग अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं. ऐसे लोगों की पहचान शिक्षक ही कर सकते हैं. श्री प्रभाकर सिंह ने महर्षि वाल्मीकि से लेकर गुरू द्रोणाचार्य तक की चर्चा करते हुए कहा कि गुरू आदिकाल से ही पूजनीय रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सोना देवी विश्वविद्यालय की गरिमा यहां के प्राध्यापकों से ही है. कोई भी विद्यालय, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय गुरूओं का सम्मान किए बिना आगे नहीं बढ सकता. देश के भावी पीढियों को संभालने की जिम्मेवारी शिक्षकों की ही है.
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :सोना देवी विश्वविद्यालय में मनाया जा रहा है फ्रेशर्स वीक
उन्होंने कहा कि सोना देवी एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट विगत तीस वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है. श्री सिंह ने कहा कि जहां चुनौती है वहीं अवसर भी है. शिक्षकों का लक्ष्य विद्यार्थियों का नैतिक विकास करना होना चाहिए. शिक्षकों को शिक्षा प्रदान करने के साथ विभिन्न गतिविधियों में भी सहभागिता निभानी है.
सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ जेपी मिश्रा ने सभी प्राध्यापकों और विद्यार्थियों का उत्साह बढाते हुए कहा कि आगे बढना है तो अच्छे लोगों का अनुसरण करना होगा. आज के परिवर्तनशील समाज में समय के साथ शिक्षकों को भी बदलना होगा. शिक्षक को शिक्षक बनना होगा तभी लोग सम्मान देंगे. शिक्षक परिस्थिति के अनुसार स्वयं को तैयार करें और विद्यार्थी भी परिश्रम करें. अपनी सोच को विकसित करें और अच्छा काम करें, तभी अपना और देश का विकास कर सकेंगे. कुलपति डॉ जेपी मिश्रा ने कहा कि सभी लोग महान पुरूषों के जीवन दर्शन से सबक लेकर कार्य करें, एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी.
READ MORE :Jamshedpur News :सोना देवी विश्वविद्यालय के इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2025 का हुआ भव्य आयोजन
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो डॉ गुलाब सिंह आजाद के संबोधन से हुई. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक, शिक्षक, विचार और चिंतक के रूप में जाने जाते हैं. यह दिन हमें प्रेरणा देता है कि एक शिक्षक के रूप में हम विद्यार्थियों की कमियों को दूर करने में, उन्हें अच्छा इंसान बनाने में मदद करें. उन्होंने डॉ राधाकृष्णन के जीवनवृत से विद्यार्थियों को अवगत कराया. अपने वक्तव्य में श्री आजाद ने कहा कि शिक्षक दिवस मनाने की सार्थकता तभी है जब इन महापुरूषों के जीवन दर्शन और इनकी शिक्षा को हम आत्मसात करें. कुलसचिव महोदय ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपनी पढाई पर ध्यान दें. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा का उपयोग समाज कल्याण के लिए करें. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने हमेंशा छात्र छात्राओं में रचनात्मकता को बढाने, स्वतंत्र चिंतन विकसित करने की शिक्षा दी. श्री आजाद ने विद्यार्थियों के चौदह लक्षण भी बताये.
आज ही के दिन सोना देवी विश्वविद्यालय में आयोजित फ्रेशर्स वीक ‘आगाज’ 3 का समापन भी सफलतापूर्वक हो गया. इस अवसर पर फ्रेशर्स वीक के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और खेल दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिता और योग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया.
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News: सोना देवी यूनिवर्सिटी ने बांटे एक्सीलेंस अवार्ड

July 26, 2026

ADITYAPUR NEWS :जन कल्याण मोर्चा की बैठक,NIT का नाम बदलने और जर्जर सड़कों पर टोल टैक्स बंद करने की मांग

July 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 4 साल… 1 अधूरा पुल और हजारों जिंदगियां! गोविंदपुर-घोड़ाबांधा मार्ग पर घोर लापरवाही, उपायुक्त से जल्द कार्रवाई की मांग

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.