
JAMSHEDPUR


मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय द्वारा नगर निगम अंतर्गत कोविड जांच कैम्प का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मानगो व उलीडीह थाना क्षेत्र के जांच शिविरों का जायजा लेते हुए प्रतिनियुक्त कार्यालय कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन का जो लक्ष्य जिला से प्राप्त होता है उस लक्ष्य के अनुरूप कोरोना जांच का कार्य पूरा कराया जाए। आज 200 लोगों का कोरोना जांच हुआ।
कार्यपालक पदाधिकारी ने गांधी मैदान स्थित सब्जी बाजार का निरीक्षण करते हुए मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन का जायजा लिया।दुकानदारों व ग्राहकों को सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन की सख्त चेतावनी दी गई। मौके पर सहायक अभियंता संतोष कुमार , नगर प्रबंधक राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।

