
Jamshedpur।
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, ब्रह्मानंद नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल व जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को साकची रेड क्रॉस भवन में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है. इस कैंप में सभी बीमारियों की जांच व उचित परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी. इसके लिए विशेषज्ञों की टीम मौजूद होगी. सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक आयोजित कैंप में हार्ट से लेकर कैंसर तक की जांच होगी. इसके अलावा ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, इसीजी जांच की सुविधा होगी. अधिक जानकारी के लिए आप फोन नंबर 7004830007, 1800-309-0309 पर संपर्क कर सकते हैं. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार, निवर्तमान सिविल सर्जन डॉक्टर एके लाल, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ) डॉक्टर साहिर पॉल, ब्रह्मानंद नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर तपानी घोष व जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉक्टर जुझार मांझी उपस्थित होंगे.
———————
परिवार के साथ सभी प्रेस के साथी आएं और कराए जांच
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने सभी प्रेस के साथियों से अपील करते हुए कहा कि इस कैंप में शामिल होकर अपने सेहत की जांच अवश्य रूप से करायें. साथ ही प्रेस साथियों के सभी परिवारों की भी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. सभी लोग अवश्य रूप से इसका लाभ उठायें. इसके अलावा आम लोग भी इस कैंप में शामिल होकर अपनी जांच व परामर्श ले सकते हैं.
——————-
ये डॉक्टर रहेंगे मौजूद
– डॉ. प्रीति सिंघानिया : कंसलटेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी
– डॉ. संतोष गुप्ता : कंसलटेंट कॉर्डियोलॉजी
– डा. कल्याण कुमार : कंसलटेंट जनरल मेडिसिन एंड डायबिटीज
– डॉ. जगदीश लोहिया : कंसलटेंट चेस्ट मेडिसिन
– डॉ. रोहित कुमार : ईएनटी (नाक-कान-गला)
– डॉ. एमडी जफर : दंत रोग विशेषज्ञ
– डॉ. गौतम भारती : फिजियोथेरेपिस्ट


