
JAMSHEDPUR


लॉकडाउन के कारण कई शहरी गरीबों को रोजगार/ स्वरोजगार संबंधी कार्यों में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था, एवं अपनी कमाई से घर परिवार को चलाना एवं जीविकोपार्जन करना काफी मुश्किल हो गया था। ऐसे में
सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत मानगो नगर निगम द्वारा कई शहरी गरीबों को भिन्न-भिन्न बैंकों से लोन मुहैया कराकर उनके स्वरोजगार को गति देने का प्रयास किया गया।
एक शहरी गरीब महिला शोभा सिंह, जो एक छोटा सा ग्रॉसरी शॉप कुंवर सिंह बस्ती में खोल कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही थी। उनके दुकान में बिक्री हेतु सामानों की कमी एवं पर्याप्त पूंजी नहीं होने के कारण दुकान चलाना काफी मुश्किल हो गया था एवं अपने परिवार का भरण पोषण करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। शोभा सिंह बताती हैं कि लॉकडाउन के कारण काफी प्रभावित हुई थी एवं अपने व्यवसाय की स्थिति से काफी चिंतित थी। अपने व्यवसाय को गति देने के लिए एवं व्यवसाय के माध्यम से घर का भरण पोषण करने के लिए उन्होंने सरकारी योजनाओं का सहारा लेकर आगे बढ़ने का विचार किया। इस क्रम में कार्यालय मानगो नगर निगम में कार्यरत सीआरपी श्रीमती उर्मिला देवी के द्वारा डे एनयूएलएम योजना के बारे जानकारी दी गई एवं इस योजना के SEP घटक के तहत इनका आवेदन फॉर्म कार्यालय मानगो नगर निगम में भरवाया गया। आवेदन भरवाने के उपरांत टास्क फोर्स कमेटी के अनुमोदन के पश्चात आवेदन को बैंक ऑफ इंडिया, ओल्ड पुरुलिया रोड शाखा में लोन स्वीकृति हेतु भेजा गया। कार्यालय मानगो नगर निगम के सी एम एम यू कोषांग के द्वारा बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए एवं बैंक ऑफ इंडिया, ओल्ड पुरुलिया रोड मांगो शाखा से ₹100000 का लोन दिलाया गया।
शोभा सिंह ने लोन प्राप्त कर ग्रॉसरी शॉप के साथ साथ लेडीज कॉर्नर खोलकर अपने व्यवसाय को रफ्तार दिया। शोभा सिंह का कहना है कि शहरी गरीब लोगों को इस योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहिए तथा अपने व्यवसाय को आर्थिक मजबूती देना चाहिए।
कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय ने कहा पिछले वित्तीय वर्ष में कार्यालय में प्राप्त आवेदनों के आधार पर कई शहरी गरीब/बीपीएल लोगों को इस योजना का लाभ विभिन्न बैंकों से मिल है, इस हेतु कार्यालय के सीएमएम, सीओ, एवं सीआरपी द्वारा कई बैंकों में दौरा कर लाभुकों को लोन दिलाने में सहयोग किया गया है एवं इस वित्तीय वर्ष में भी बैंकों के सहयोग से अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा बैंक ऑफ इंडिया, ओल्ड पुरुलिया रोड शाखा से पिछले वित्तीय वर्ष डे एनयूएलएम योजना के कई लाभुकों को काफी सहयोग मिला है एवं इस योजना के तहत कार्यालय मानगो नगर निगम में आवेदन देने वाले कई लाभुकों को बैंक ऑफ इंडिया , झारखंड ग्रामीण बैंक ,बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक आदि बैंकों से लोन प्राप्त कर स्वरोजगार कर रहे हैं। पदाधिकारी ने कहा इस योजना के तहत व्यक्तिगत रूप से अधिकतम ₹200000 तक का लोन बैंकों से मिल सकता है एवं लोन राशि के अलावा इंटरेस्ट सब्सिडी का 7 परसेंट लाभुकों को देना होता है । 7% के बाद बैंक द्वारा निर्धारित इंटरेस्ट सब्सिडी की राशि सरकार के द्वारा लाभुकों के लोन अकाउंट में उपलब्ध कराएं जाते हैं।

