
JAMSHEDPUR
सेंट्रल सिख नौजवान सभा द्वारा लगातार सामाजिक कार्य किये जा रहे है, आज इसी कड़ी में नौजवान सभा ने बिरसानगर जोन 6 निवासी दिया भयना(13 वर्ष) को व्हीलचेयर प्रदान की,जैसा कि ज्ञात है कि दिया भयना के पैर जन्म से ही काम नही करते जिसके कारण दिया चलने में असमर्थ है,लॉकडाउन के कारण परिवार की आर्थिक स्तिथी भी काफी दयनीय हो गयी है,इस बात की जानकारी जब नौजवान सभा को हुई तो उन्होंने इस बच्ची के लिये व्हीलचेयर की व्यवस्था की,बच्ची को व्हीलचेयर देने के इस पुनीत कार्य मे बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री कुणाल षाडंगी जी द्वारा बच्ची को व्हीलचेयर दी गयी,श्री कुणाल षाडंगी जी ने बच्ची के परिवार से कहा कि बच्ची की पढ़ाई को निरंतर जारी रखे,भविष्य में किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता पड़ने पर वो परिवार के साथ है साथ ही उन्होंने नौजवान सभा द्वारा किये जा रहे कार्यो के लिये सभा के सभी सदस्यों को साधुवाद किया,इस कार्य मे सभा की ओर से सभा के वाईस चेयरमैन सरदार चंचल भाटिया,महासचिव इंदरजीत सिंह एवं दमनप्रीत सिंह,सलाहकार सुरेंद्र सिंह शिंदे,समाजसेवी धर्मेंद्र प्रसाद, नवभारत सेवा शक्ति के संरक्षक शैलेश गुप्ता,सभा के सीनियर मीत प्रधान हरविंदर सिंह, गुरबचन सिंह,मानगो नौजवान सभा के प्रधान गुरविंदर सिंह,दीप सिंह,गुरप्रीत सिंह,जसपाल सिंह,कमलजीत सिंह भाटिया,अमनजोत सिंह,रोशन सिंह,जगजीत सिंह जग्गी समेत आदि सभा के सदस्य उपस्थित हुवे



