
JAMSHEDPUR


कदमा मंडल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से कदमा रामजन्म नगर और बागे बस्ती में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी का पुण्यतिथि मनाया गया, सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मंडल महामंत्री अजय झा भगवान बिरसा मुंडा जीवनी पर प्रकाश डाला। इसअवसर पर मुख्य रूप से भाजपा कदमा मंडल महामंत्री अजय झा, जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गणेश भूमीज,प्रेम कुमार, कार्तिक गोप,तारक मुखर्जी,संकू महतो, श्याम लाल भूमीज, गब्बर भूमीज,भरत कर्मकार, बेंजी पाल, रीना सरदार,रवि सरदार सहित बस्ती के लोग उपस्थित थे।

